एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम गहलोत बोले- प्राइवेट अस्पतालों ने मचा रखी लूट, प्रदेश में बड़ी योजनाएं फिर भी मरीज परेशान

सीएम गहलोत ने कहा कई निजी अस्पतालों में मरीजों से खुली लूट होती है. महंगाई के इस दौर में मानवीय दृष्टिकोण रखना जरूरी है. ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर इसकी जांच करनी चाहिए.

CM Ashok Gehlot On Private Hospitals: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य के क्रियाशील एवं नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ मीटिंग की सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राइट टू हेल्थ बिल लेकर आए, कुछ प्राइवेट अस्पताल वालों ने इसका विरोध किया. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सरकार इतनी बड़ी-बड़ी योजनाएं लेकर आती है. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत प्रदेश में दवा जांच उपचार बिल्कुल मुफ्त है. इतनी योजनाएं होने के बावजूद मरीज द्वारा दवा बाहर से लेने की बात कई बार सामने आई हैं ऐसा होना अच्छा नही हैं.

मरीजों से फीडबैक लेंगे सीएम गहलोत 

उन्होंने कहा "मैं अब जिलों के दौरे पर जाऊंगा तो मरीजों से फीडबैक लूंगा". सीएम गहलोत ने आईएएस अधिकारी से कहा कि पहले वाली प्रक्रिया से अब उलट चले पीडब्ल्यूडी विभाग अस्पतालों का सर्वे करवाकर काम कराएं. अस्पतालों के प्रस्ताव का इंतजार नहीं करना है. मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचता है अस्पतालों में साफ सफाई ना हो, गंदगी हो तो क्या बीतती होगी मरीजों पर. प्रदेश में इतनी बड़ी-बड़ी योजनाएं हैं लेकिन फिर भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है.

सीएम गहलोत बोले- प्राइवेट अस्पतालों ने लूट मचा रखी है

सीएम गहलोत बोले कि प्रदेश में राइट टू हेल्थ बिल लेकर आए कुछ प्राइवेट अस्पताल वालों ने विरोध किया. उसके बाद यह विधानसभा में रुक गया यह लोग इतना पैसा कमाते हैं. इन लोगों को कुछ तो आगे आना चाहिए. प्राइवेट अस्पतालों को अब प्रदेश में लूट की छूट नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों ने लूट मचा रखी है. इन लोगों ने पीजी में एक करोड़ दो करोड़ पता नहीं कितने पैसे लगाते हैं निजी मेडिकल कॉलेज खुल रही है रुपया कमा रहे हैं. 

मानवीय दृष्टिकोण रखना जरूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि निजी अस्पतालों को मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए. मेडिकल प्राचार्य पर चुटकी लेते हुए कहा कि डॉक्टर साहब कुछ बोल नहीं रहे हैं. सीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अपने आवास पर लंच दिया और कहा कि कई निजी अस्पतालों में मरीजों से खुली लूट होती है इन अस्पतालों के डॉक्टरों से बात करनी चाहिए. महंगाई के इस दौर में मानवीय दृष्टिकोण रखना जरूरी है. ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर इसकी जांच करनी चाहिए.

'सामने आए निजी अस्पतालों की लूट के कई मामले'

निजी अस्पतालों की लूट के कई मामले सामने आए हैं. पिछले दिनों जोधपुर के श्रीराम अस्पताल में एक मरीज के साथ लूट का मामला सामने आया. इस मामले में अपनी सरकार के विरुद्ध ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोल कर धरना दिया उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज से लिए गए रुपए वापस लौट आए.

जोधपुर के कृष्णा अस्पताल का भी एक मामला सामने आया जहां पर एक मरीज से हर्ट की परेशानी के चलते साढ़े 8 लाख रुपए इलाज के लिए और उसके बाद भी मरीज की मौत हो गई ऐसे में समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तो निजी अस्पताल बैक फुट पर आए और उन्होंने मरीज के परिजनों रुपए लौटाए.

इसे भी पढ़ें:

Udaipur: 'पैसे दो नहीं तो दुकान में छोड़ दूंगा', कंधे पर अजगर लेकर बाजार पहुंच गया शख्स

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget