एक्सप्लोरर

Rajasthan: अशोक गहलोत बोले- 'जहां चुनाव होते हैं वहां जाती हैं केंद्रीय एजेंसियां, ईडी दबाव में कर रही काम'

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा अनुभव कहता है कि जहां-जहां चुनाव होते हैं और जहां पर विपक्षी पार्टी होती है वहां ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को भेज दिया जाता है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है, इसी के साथ प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED)  में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कथित तौर पर अपने अघोषित धन को सफेद करने के लिए कुछ कंपनियों में निवेश किया है. वहीं इस शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि देश में जहां जहां चुनाव हुए हैं वहां चुनाव से पहले ईडी पहुंच जाती है. उन्हें लिस्ट दी जाती है कि कौन कौन लोग विपक्ष का सहयोग कर रहे हैं. 

'दबाव में काम कर रही ईडी, सीबीआई'
सीएम ने कहा कि ईडी दबाव में काम कर रही है जोकि उचित नहीं है. सीएम ने कहा कि हमें ईडी और सीबीआई से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें दबाव में काम नहीं करना चाहिए, अगर वो निष्पक्ष जांच करते हैं तो हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं. गहलोत ने कहा कि मेरा अनुभव कहता है कि जहां-जहां चुनाव होते हैं और जहां पर विपक्षी पार्टी होती है वहां ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को भेज दिया जाता है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि ईडी, सीबीआई के अधिकारियों को लिस्ट दी जाती है और उसने कहा जाता है कि इसमें देखो कि कौन कौन विपक्षी पार्टी कांग्रेस का सहयोग कर सकते हैं. उन्होंने कहा मैं ईडी, सीबीआई से कहना चाहूंगा कि आप दबाव में काम न करें आपने सपथ ली है. जैसे हमारा राजनीति में दायित्व है उसी तरह आपका भी दायित्व है कि दबाव में काम न करें और सुनिश्चित करें कि सबके साथ न्याय हो सके.

 

किरोड़ी लाल मीना ने क्या लगाए आरोप
किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया है कि मॉरीशस की एक शेल कंपनी ने होटल फेयरमोंट में करीब 100 करोड़ रुपए का निवेश किया है और यह पैसा गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों का है.

यह भी पढ़ें:

Bharatpur: पेपर लीक मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दी आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget