एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot: 'मैं जयराम रमेश की तरह क्यों नहीं बोल पाता हूं', अंग्रेजी का जिक्र कर CM गहलोत ने सुनाया किस्सा

Ashok Gehlot on English: सीएम गहलोत ने कहा कि 'दक्षिण भारत में हिन्दी का विरोध होता था, तो उत्तर में हम अंग्रेजी का विरोध किया करते थे. मैं सोचता था कि इंग्लिश हमारे किस काम आएगी?'

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को अपने ऊपर पछतावा क्यों हो रहा है? उन्हें बचपन में अंग्रेजी भाषा का विरोधी होने पर अब अफसोस हुआ है. उन्होंने सबके सामने खुलकर मंच से अंग्रेजी बोलने की बात कही. दरअसल, गहलोत सरकार ने राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल (Mahatma Gandhi English Medium School) शुरू किया है. 

सभी ब्लॉक स्तर पर बच्चों को इंग्लिश मीडियम के स्कूल में पढ़ने का अवसर मिले, इसके लिए सरकार की ये पहल थी. इसी सिलसिले में अशोक गहलोत ने बताया कि बचपन में उन्होंने अंग्रेजी का विरोध किया था, जिसका मलाल उन्हें अभी भी है. 

जयराम रमेश के बहाने बताई पूरी बात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'मैं खुद बचपन में अंग्रेजी के खिलाफ था. दक्षिण में हिन्दी के खिलाफ आंदोलन करते थे, तो उत्तर में इंग्लिश के खिलाफ आंदोलन होता था. मैं सोचता था कि अंग्रेजी हमारे किस काम आएगी? अब जब जयराम रमेश को सुनता हूं, तो सोचता हूं कि उनकी तरह क्यों नहीं बोल पाता? अंग्रेजी इंटरनेशल भाषा बन गई है.'

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल
राजस्थान सरकार ने साल 2019 में छात्रों को अंग्रेजी मीडियम शिक्षा की सुविधा के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की थी. सरकारी स्कूल में गरीब घर के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. इन स्कूलों के बच्चों को हाईटेक पढ़ाई मिल इसके लिए भी कोशिश की है. उस स्कूल में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी सरकार ने प्रयास किया है. 

राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर 205 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए थे. उसके बाद अभी तक कुल 1206 महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी मीडियम) विद्यालय खोले जा चुके हैं. यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है.

'कांग्रेस फिर से सत्ता में वापस आएगी'
अशोक गहलोत ने दावा किया कि अगले साल होने वाले चुनाव में अपने मजबूत काम की वजह कांग्रेस फिर से सत्ता में वापस आएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का जो मॉडल तैयार किया गया है, वैसा देश में कहीं नहीं है. राजस्थान में हमने 4 सालों में ऐसे काम किए हैं जो अब तक किसी राज्य में नहीं हुए.

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था, लेकिन वे अब मुकर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राजस्थान कांग्रेस की विधायक की गांधी परिवार से बढ़ी नजदीकी, जानिए कौन हैं?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget