एक्सप्लोरर

OPS in Rajasthan: पुरानी पेंशन स्कीम के समर्थन में CM गहलोत, बोले- 'OPS देकर भी 60 साल तक देश विकास करता रहा, अब क्यों नहीं'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में कहा कि जिसे ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा, वह गुड गवर्नेंस में अपनी भूमिका नहीं निभा पायेगा. ऐसा व्यक्ति हमेशा पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर सकता है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पर वार-पलटवार तेज हो चुके हैं. योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने कहा है कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने से देश दिवालिया हो जाएगा. इधर, राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इसपर पलटवार किया है.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 60 साल तक देश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू थी. तब भी देश विकास कर रहा था तो आज क्यों नहीं कर सकता. कैबिनेट मंत्री खाचरियावास ने कहा कि ओपीएस से देश को कोई नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि नुकसान तो केंद्र सरकार की नीतियों से हो रहा है. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में आटा-दाल तक पर टैक्स लगाया जा चुका है. हर तरफ महंगाई बढ़ रही है. 

शनिवार को मंत्री ने कहा कि मोंटेक सिंह आहलूवालिया को यूपीए सरकार ने काफी सम्मान दिया था. इसके बाद भी आज वह ये बात बोल रहे रहे हैं. कहा कि देश में किस तरह से दिनों-दिन महंगाई बढ़ रही है, सभी देख रहे हैं. खाचरियावास ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के हित में है. जब से राहुल गांधी पदयात्रा पर निकले हैं, मोदी सरकार जीएसटी में ढील दे रही है. जीएसटी में अभी और भी ढील मिलेगी, क्योंकि कांग्रेस सड़क पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नई गुलामी शुरू करने जा रही है. 

ओपीएस पर ये बोले सीएम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में कहा कि जिसे ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा, वह गुड गवर्नेंस में अपनी भूमिका नहीं निभा पायेगा. ऐसा व्यक्ति हमेशा पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर सकता है. उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी को बुढ़ापे में पेंशन नहीं मिलेगी तो वह क्या करेगा. 35 साल तक पैसे कैसे ज्यादा कमाएं, इसके लिए ही सोचता रहेगा. यह सरासर गलत है.

मुख्यमंत्री ने प्रश्न उठाया कि आर्मी को ओपीएस और पैरामिलिट्री को एनपीएस, सरकार ऐसा भेदभाव क्यों कर रही है. उन्होंने कहा कि 60 साल तक देश में ओपीएस लागू थी तो देश आगे बढ़ रहा था. अब ऐसा क्या हो गया है कि ओपीएस नहीं दी जायेगी. बुढ़ापे में पति-पत्नी किसके सहारे रहेंगे. गहलोत ने कहा कि हमारा फैसला सही है. हमने बहुत सोचकर ये फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: ट्राइबल वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, किसान सम्मेलन में बोले सीएम गहलोत- 'आदिवासियों का उत्थान प्राथमिकता'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget