एक्सप्लोरर

Churu News: नशे में दोस्तों के साथ शादी की रात देर तक नाचता रहा युवक, नाराज दुल्हन ने दूसरे युवक से कर ली शादी

Churu Viral News: राजस्थान के चुरू में देर रात तक बारात मंडप में नहीं पहुंचने के कारण दुल्हन और उसके परिजन नाराज होकर दुल्हन की शादी किसी और से करा दी.

Rajasthan Viral News: राजस्थान के चुरू (Churu News) जिले में एक दूल्हे को अपनी बारात में दोस्तों के साथ हुड़दंग करना महंगा पड़ा गया. देर रात तक बारात मंडप में नहीं पहुंचने के कारण दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए. इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष ने बेटी की शादी किसी अन्य लड़के से कर दुल्हन को विदा भी कर दी. दूल्हा जब बारात के साथ मंडप में पहुंचा तो नजारा देख हैरान रह गया. फिर बारात को बेरंग बिना दुल्हन लिए ही लौटना पड़ा. दूल्हा अपने रिश्तेदार के साथ मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया है.

परिजनों ने करा दी दुल्हन की दूसरे युवक से शादी
चूरू जिले के चेलाना बास में बारात लेकर आए एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया. बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए. गुस्से में आए दुल्हन और उसके परिजनों ने पूरी बारात को ही वापस लौटा दिया. हुड़दंग से परेशान होकर दुल्हन के परिजन और गांव वालों ने उसकी शादी दूसरे युवक से कराकर विदाई कर दी. दूल्हे पक्ष ने अब पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. यह पूरा मामला चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर बारात लेकर राजगढ के चेलाना बास मंजू के साथ शादी कर लेने पहुंचा था.

Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने किया 'धरती-पुत्र भैरों सिंह शेखावत' पुस्तक का विमोचन, बाबोसा को याद कर कहीं ये खास बातें

रात दो बजे बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
बता दें कि बारात दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब डेढ़ सौ से अधिक बराती गाजे बाजे और डीजे की धुन पर थिरकने लगे. जबकि करीब रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली थी, डीजे की धुन और शराब के नशे में शराबी ऐसे डूबे कि रात 2 बजे तक नाचते झूमते रहे. डीजे पर दूल्हे और उसके दोस्तों ने ऐसी हुड़दंग मचाई कि दुल्हन पक्ष के लोग की एक नहीं सुनी. ये सब देख दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए. रात को दो बजे तक जब बारात घर नहीं पहुंची और ना ही विवाह की रस्में हो पाईं तो इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए. दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो उन्होंने नाराज होकर झगड़ा करने लगे. वहीं फेरो के लिए जो मुहूर्त निकाला गया था वो एक बजकर 15 मिनट का था. जब दूल्हा बारात को लेकर बार बार कहने पर भी समय पर भी नहीं आया तो दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया. रात में उसी मंडप में दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी अन्य लड़के से करने के साथ ही विदाई भी कर दी.

बिना दुल्हने के लौटी बारात
जब बाराती रात को दो बजे बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां के हालात देख उनके होश उड़ गए. मंडप में दूल्हा दूसरा ही दिखा और दुल्हन की शादी किसी और युवक से हो चुकी थी. जिसके बाद विदाई की तैयारी के लिए दुल्हन गाड़ी में बैठने जा रही थी और थोड़ी देर में उसे विदा भी कर दिया गया. इसके बाद दूल्हे को बारात समेत बेरंग लौटना पड़ा. इसके बाद दूसरे दिन दूल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने पहुंचे. लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्या रिश्ता निभा पायेंगे. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनो पक्षों को बैठाकर समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ.

यह भी पढ़ें-

Jodhpur News: सांप्रदायिक घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हिंदू संगठनों ने दिया धरना, मामले की NIA से जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा
भरतपुर में युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा
Iran Isreal War: खाड़ी देशों में युद्ध ने फीकी की जयपुर के परिवार की ईद, दुबई में फंसे पिता और भाई
जयपुर: खाड़ी देशों में युद्ध ने फीकी की परिवार की ईद, दुबई में फंसे पिता और भाई
Rajasthan News: टीकाराम जूली का राजस्थान सरकार पर हमला, CM भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा पर भी उठाए सवाल
टीकाराम जूली का राजस्थान सरकार पर हमला, CM भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा पर भी उठाए सवाल
सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास
सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget