एक्सप्लोरर

Rajasthan Bypolls: उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस बरकरार! राजस्थान उपचुनाव के लिए अधर में BJP का अंतिम फैसला

Rajasthan Bye-Election 2024: राजस्थान में छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव और एक सीट पर राज्यसभा उपचुनाव होना है. ऐसे में बीजेपी के दिग्गज टिकट को लेकर मंथन कर चुके हैं, लेकिन एक राय नहीं बन पाई है.

Rajasthan Bypolls 2024 News: राजस्थान में बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बेहतर परिणाम नहीं मिले, जिसके बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया. वहीं अब छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव और एक सीट पर राज्यसभा उपचुनाव होना है. ऐसे में इन दोनों चुनावों के लिए बीजेपी को सात नाम तय करने हैं, लेकिन मामला यह फंस रहा है कि पार्टी सभी पर जीत चाहती है. ऐसे में टिकट बंटवारे के लिए जातिगत समीकरण बैठाने के लिए पार्टी फीडबैक ले रही है. 

इस मसले को सुलझाने के लिए दिल्ली से भी सांसदों को भेजा रहा है. हालात ऐसे हैं कि अभी तक उम्मीदवार के नाम का फैसला नहीं हो पाया है. दरअसल, जाट, गुर्जर और मीणा इन सीटों पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं. ऐसे में किस नेता को पार्टी मैदान में उतारे यह तय नहीं हो पा रहा है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता इसपर मंथन कर चुके हैं, लेकिन एक राय नहीं बन पाई है. 

वहीं राज्यसभा की एक सीट के लिए भी कोई सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम चल रहा है. राजस्थान में छह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव पर कई दिग्गज नेताओं की नजर बनी हुई है. ऐसे में बीजेपी के कई पूर्व विधायक मैदान में उतरना चाह रहे हैं. झुंझुनूं और दौसा सामान्य सीट पर भी कुछ नेताओं की नजर है, जिस पर पार्टी विचार कर रही है. 

राज्य सरकार की बड़ी परीक्षा
चूंकि उपचुनाव है इसलिए पार्टी यहां पर कोई भी गलती नहीं करना चाह रही है. जिस भी नेता के लिए उस क्षेत्र से मांग आ रही है उसी के लिए यहां विचार भी किया जा रहा है. किसी को भी कहीं से टिकट नहीं दिया जाएगा. ऐसे में राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की भी यह बड़ी परीक्षा है. 

विचार किया जा रहा है कि क्या जो बजट पेश किया गया है उसके कोई लाभ जमीन पर दिख रहे हैं? क्या उन मुद्दों का कोई हल निकला जो अशोक गहलोत सरकार में सबसे अधिक चर्चा में रहे? इसके साथ ही राज्य सरकार सोशल स्कीम और युवाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर फोकस किया है. इसलिए अभी कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है. 

यह भी पढ़ें: उदयपुर चाकू कांड: घायल छात्र की मौत, हाई सेक्योरिटी के बीच घर ले जाया जा रहा शव, जानें अब तक क्या हुआ

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget