एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस ने सभी 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति, प्रत्याशियों के नाम तय?

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. आलाकमान उम्मीदवारों के चयन और गठबंधन के बारे में भी अंतिम फैसला करेगा.

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वॉर रूम जयपुर में अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई गई है. हालांकि, अभी आलाकमान तय करेगा कि गठबंधन चलेगा या नहीं. 

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 13 नंवबर को होने वाले उपचुनाव में 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयारी हो चुकी है. विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की तैयारी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की है और सातों सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहेंगे. 

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बैठक में सातों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों की तैयारियों के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है और प्रत्याशी चयन पर विस्तृत चर्चा की गई है.

राजस्थान उपचुनाव के लिए कांग्रेस पदाधिकारी नियुक्त
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उपचुनावों के लिए नियुक्त सीनियर ऑब्जर्वर, पदाधिकारियों और गठित चुनाव समिति के सदस्यों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्र विशेष के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव प्रचार में मांग को लेकर भी चर्चा की है. वरिष्ठ नेताओं के चुनाव अभियान के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई. 

उन्होंने कहा कि सातों सीटों पर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया गया है. राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा उक्त पैनल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जिस पर पार्टी आलाकमान द्वारा प्रत्याशी चयन का निर्णय कर उम्मीदवार घोषित किया जाएगा.

प्रभारी ने किये दावे
सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों पर पार्टी का उम्मीदवार उतार कर चुनाव लड़ने की तैयारी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपचुनावों को लेकर गठबंधन का अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 10 माह के कुशासन के मुद्दे पर प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाएगी. 

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में सातों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है तथा चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने हेतु व्यापक रणनीति तैयार की गई है.

यह भी पढ़ें: 'जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसको...', क्षत्रिय करणी सेना के राज शेखावत का बड़ा ऐलान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल
पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल
180 की रफ्तार होने के बावजूद भाग नहीं सका 'डोडा किंग', पुलिस ने दबोचा, काली डायरी खोलेगी कई राज
180 की रफ्तार होने के बावजूद भाग नहीं सका 'डोडा किंग', पुलिस ने दबोचा, काली डायरी खोलेगी कई राज
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget