एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव में अपना गढ़ भी नहीं बचा पाई कांग्रेस, अब नेताओं को सता रही ये चिंता

Rajasthan News: राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी की जीत से सियासी समीकरण बदल रहा है. बीजेपी संगठन में बदलाव की तैयारी है, जबकि कांग्रेस में अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक बदलाव हो सकते हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान में उपचुनाव के परिणाम के बाद सियासी समीकरण अब बदल रहा है. यहां पर जिस तरह से बीजेपी को बड़ी जीत मिली है, उसके बाद पार्टी में हलचल है. वहीं, कांग्रेस में फेर बदल की तैयारी हो रही है. कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना गढ़ भी नहीं बचा पाई है. इसे लेकर पार्टी में कई नेता अपनी अपनी मांग रख रहें है. उन्हें अपनी-अपनी भागीदारी की चिंता सता रही है. छोटे दलों में भी अपने अपने गढ़ बचा न पाने की चिंता सता रही है.

बीजेपी सूत्रों की मानें तो दिसंबर तक जिलों, मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की भी तैयारी शुरू हो जाएगी. वहीं, कांग्रेस में भी बड़े बदलाव के संकेत है. पार्टी अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्षों तक के बदलने की तैयारी है. कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से बदलाव की मांग उठ रही है. वही, खींवसर में आरएलपी की हार हो गई है. इसके बाद से हनुमान बेनीवाल की पार्टी में भी हलचल तेज है. भारत आदिवासी पार्टी भी सलूम्बर में कम वोटों के अंतर से हार गई है.

बीजेपी में चिंतन और मंथन दोनों
लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से सीपी जोशी को हटना पड़ा था. उसके बाद मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. लेकिन, उसके बाद भी पार्टी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया. उपचुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद से बीजेपी में बदलाव की तैयारी है. मगर, उसके लिए चिंतन चल रहा है. इतना ही नहीं पार्टी में मंथन भी है. क्या युवाओं को भी नए संगठन में मौक़ा दिया जाय या जो अभी संगठन में काम कर रहे उन्हें ही आगे बढ़ाया जाए. कुछ ऐसी चर्चा है.

कांग्रेस में बदलाव की बयार
विधानसभा और लोकसभा चुनाव दोनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में लड़ा गया. उसके बाद उपचुनाव में भी डोटासरा को मैदान में उतारा गया है. मगर, अब जब कांग्रेस की करारी हार हुई तो बदलाव की बयार बह चली है. जयपुर से दिल्ली तक बदलाव का माहौल दिख रहा है. दिसम्बर माह में बदलाव दिख सकता है. विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश कार्यकारिणी में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

अन्य दलों की हालत
राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा बाप और आरएलपी में भी हलचल तेज है. इन दोनों दलों को भी नुकसान हुआ है. आरएलपी की खींवसर में हार के बाद से विधानसभा में कोई सदस्य नहीं है. अब वहां भी संगठन में बदलाव की बात चल रही है. वहीँ, भारत आदिवासी पार्टी में भी सलूम्बर में हार को लेकर चिंतन तेज है. विधान सभा में बाप के चार विधायक हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: उदयपुर में बढ़ी राजपरिवार की लड़ाई, अब जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया ये आदेश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget