एक्सप्लोरर

Bundi Rain: बूंदी में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डाल सड़क पार कर रहे लोग

Bundi Rain News: राजस्थान के बूंदी में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है और कई नदी नाले उफान पर हैं. इस वजह से लोग जान जोखिम में डालकर रास्ते पार कर रहे हैं.

Bundi Rain Update: राजस्थान के बूंदी जिले में लगातार बारिश होने से जिले के नदी नाले भी उफान पर हैं. यहां हाड़ोती का गोवा के नाम से मशहूर बरधा बांध में पानी बहने से तालेड़ा नदी उफान पर है. यहां अकतासा पुलिया पर 2 फीट तक पानी है और इसी तरह जिले के देई इलाके में भी देई खाल पर 1 से 2 फीट पानी बह रहा है. देई इलाके में तो लोग जान जोखिम में इस उफनती नदी में पानी को पार करते हुए भी नजर आए. बारिश के कारण बरधा बांध, भीमलत झरना सहित कई जगहों पर पानी अधिक है. जिले के नमाना इलाके में भी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है पुलिया पर पानी चल रहा है.

जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करते नजर आये लोग 

जिले में बारिश के कारण नदी - नाले उफान पर है. इसी बीच लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से पीछे नहीं हट रहे हैं. यहां जिले के गणेशपुरा बन्सोली सड़क मार्ग पर देई खाल की पुलिया पर पानी आने से करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा. यहां लोग उफनते पानी को जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करते नजर आये. एक नहीं बड़ी संख्या में लोग तेज सैलाब को पार कर थे. जानकारी के अनुसार बरसात होने के बाद खाल में पानी आने से देई से केशवनगर सहित गणेशपुरा बन्सोली का सम्पर्क कट गया. खाल की पुलिया पर लोगों का काफी इंतजार के बाद पानी नहीं उतरने पर लोगों ने जान जोखिम में डालकर पुलिया पार की. 

बारिश से नैनवा क्षेत्र के तीन बांधों में पानी की आवक हुई है. मौसम विभाग के अनुसार बंसोली बांध में 4 फीट पानी आवक हुई है. जबकि माछली बांध में डेढ़ फीट पानी की आवक के साथ बांध का गेज 10 फीट हो गया. इसी तरह पाई बालापुरा बांध में डेढ़ फीट पानी की आवक के साथ बांध का जलस्तर 20 फीट हो गया. लगातार बारिश होने से बांधो में पानी की आवक जारी है. उधर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने सभी सिविल डिफेंस के जवान भी तैनात रहे. जो लोगों को फाल की ओर आने से रोकते रहे. जवानों ने लोगों को नीचे की तरफ ही रहने की हिदायत दी.

Udaipur News: 50 साल की महिला टीचर ने रचा इतिहास, नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते चार गोल्ड मेडल

नदी की पुलिया पर 3 फीट पानी

जिले के तालेड़ा नमाना में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से तालेड़ा घोड़ा पछाड़ नदी की उफान पर है. यहां अकतासा पुलिस पर 2 फीट, नमाना पुलिया पर 3 फीट पानी है. इससे नमाना-बरूंधन-कोटा मार्ग बंद हो गया. वहीं घोड़ा पछाड़ नदी हरिपुरा श्यामू मार्ग सुबह से बंद हो गया था. क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर आ गए. नमाना से रोज कोटा जाने वाले वाहनों को अपना रास्ता डाइवर्ट कर नमाना रोड होकर निकलना पड़ा. गांव श्यामू, पालकिया, दुल्हेपुरा व सोया टापू बन कर रह गए. तेज बरसात और तेज उफान पर गांवों का संपर्क कट जाता है. यह पहली बरसात है, जिसमें पुलिया के ऊपर पानी गुजरा है यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं.

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना फिर चर्चा में, इस बार ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News : 'बकरीद पर कुर्बानी गलत परंपरा, सड़क पर नमाज हो बैन', VHP ने सरकार से की मांग
जयपुर: 'बकरीद पर कुर्बानी गलत परंपरा, सड़क पर नमाज हो बैन', VHP ने सरकार से की मांग
डूंगरपुर: खूनी संघर्ष में बदला घरेलू विवाद, जीजा ने साले और पत्नी पर चाकू से किया हमला
डूंगरपुर: खूनी संघर्ष में बदला घरेलू विवाद, जीजा ने साले और पत्नी पर चाकू से किया हमला
Kota News: गांवों में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के मंत्री मदन दिलावर, BDO से पूछा- ‘कितना कमीशन खाते हो?’
गांवों में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के मंत्री मदन दिलावर, BDO से पूछा- ‘कितना कमीशन खाते हो?’
BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हुमायूं कबीर को दी जुबान काटने की धमकी, 'अगर गाय...'
BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हुमायूं कबीर को दी जुबान काटने की धमकी, 'अगर गाय...'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
Embed widget