एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भड़काऊ बयान मामले में दोनों मौलवियों को मिली जमानत, अदालत ने 2 लाख के मुचलके पर किया रिहा

राजस्थान में भड़काऊ बयान देने के आरोपी दोनों मौलानाओं को जमानत मिल गई है. शुक्रवार को दोनों मौलानाओं को कोतवाली थाना पुलिस ने बूंदी कलेक्ट्रेट पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया था.

Rajasthan News: राजस्थान में भड़काऊ बयान देने के आरोपी दोनों मौलानाओं को जमानत मिल गई है. बूंदी की सीजेएम कोर्ट से मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर और मौलाना आलम रजा गोरी को राहत मिली. शुक्रवार को दोनों मौलानाओं को कोतवाली थाना पुलिस ने बूंदी कलेक्ट्रेट पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों मौलानाओं को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया.

भड़काऊ बयान मामले में दोनों मौलवियों को मिली जमानत

जमानत के मामले में कोर्ट ने फैसला अगले दिन के लिए सुरक्षित रखा था. जमानत पर हुई बहस के बाद आज कोर्ट ने मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर और मौलाना मोहम्मद आलम रजा गोरी को 2 लाख का मुचलका, एक-एक लाख की जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया. मौलाना की जमानत होने पर समर्थकों में खुशी देखी गई. शाम 5:00 बजे बाद कोर्ट से जमानत के कागजात बूंदी जिला जेल को भेजे जाएंगे. कागजी कार्रवाई के बाद मौलाना को रिहा कर दिया जाएगा. जमानत की खबर मिलने पर बूंदी जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है. मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.  

बूंदी कलेक्ट्रेट पर नूपुर शर्मा के विरोध में हुआ था प्रदर्शन

3 जून को बूंदी कलेक्ट्रेट पर नूपुर शर्मा के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. प्रदर्शन के दौरान मुफ्ती नदीम अख्तर और साथी मोहम्मद आलम रजा पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा. कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को मीरा गेट इलाके से दोनों मौलानाओं को गिरफ्तार कर लिया. दोनों मौलानाओं के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 153 A, धारा 153 B, आईपीसी 295 के तहत मामला दर्ज किया गया. 27 दिन बाद दोनों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया. 

Udaipur Murder Case: NIA की कस्टडी में भेजे गए कन्हैया लाल की हत्या के चारों आरोपी, कोर्ट ले जाते वक्त भीड़ ने की पिटाई

सीजेएम कोर्ट ने आज के लिए फैसला रखा था सुरक्षित

बूंदी सीजेएम कोर्ट में जज ने 5 बजे बाद समय समाप्त होने के बाद जमानत पर बहस नहीं सुनी और फैसला अगले दिन शनिवार के लिए सुरक्षित रख लिया. आज सीजेएम कोर्ट में दोपहर बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. मौलाना की तरफ से अधिवक्ताओं ने जमानत पर बहस की. दलील सुनने के बाद कोर्ट ने 2 लाख का मुचलके, 1-1 लाख की जमानती वारंट के साथ दोनों मौलानाओं को रिहा करने का आदेश जारी किया. 

भीड़ ने धारा 144 का कोर्ट परिसर में किया उल्लंघन

गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में पेशी तक मौलाना समर्थक सड़कों पर नजर आए. बूंदी कोर्ट में भी मौलाना के समर्थकों की भीड़ जुटी रही. कोर्ट परिसर में धारा 144 का उल्लंघन होता हुआ दिखाई दिया. आज भी कोर्ट परिसर के इर्द-गिर्द लोग बैठे रहे. मौलाना की जमानत की खबर पाकर लोगों ने झुंड बनाकर खुशी जाहिर की. हालांकि कोर्ट में पुलिस बल तैनात था लेकिन किसी ने भी धारा 144 की पालना नहीं करवाई.  

Udaipur Murder Case: उदयपुर में कर्फ्यू में आज चार घंटे की ढील, इंटरनेट शुरू करने को लेकर यह बोले आईजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget