एक्सप्लोरर

राजस्थान में 24 मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी शुरू, 100 माइनिंग ब्लॉक तक पहुंचाने की है योजना

Minerals Blocks in Rajasthan: राजस्थान के माइंस निदेशक भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पिछले 7 साल में प्रदेश सिर्फ 57 ब्लॉक्स की नीलामी हुई है, लेकिन इस बार बजट में हम इसे 100 से ऊपर तक पहुंचाएंगे.

Rajasthan News Today: राजस्थान में अब सरकार ने मिनरल ब्लॉकों की ई नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है. खान सचिव आनंदी ने कहा है कि खान विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के समयवद्ध क्रियान्वयन के लिए रोडमैप तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

खान सचिव आनंदी ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विति में इस साल मेजर मिनरल के 100 माइनिंग ब्लॉक तैयार किया गया है, इसके तहत ऑक्शन करने की घोषणा का क्रियान्वयन करते हुए 24 मिनरल ब्लॉकों की ई नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है.

खान सचिव ने की माइंस निदेशक से बात
उन्होंने बताया कि इससे पहले 19 ब्लॉकों की नीलामी करते हुए इनमें से दो ब्लॉकों के प्रिफर्ड बिडरों की घोषणा की जानी है. इससे पहले बजट घोषणा के क्रियान्वयन में आरएसजीएल के जरिये सीएनजी की दरों में कमी की जा चुकी है.

खान सचिव आनंदी मंगलवार (30 जुलाई) को खनिज भवन के वर्चुअली निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है. 

एम-सेंड नीति पर काम
उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में सरलीकरण और आवश्यक संशोधन से संबंधित घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सुझाव देने के लिए अधिकारियों की कमेटी को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी तरह मुख्यालय और राज्य सरकार स्तर से संबंधित बजट घोषणाओं पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. 

खान सचिव ने कहा कि बजरी के विकल्प की एम-सेंड नीति को व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रदेश में एम सेंड आधारित उद्योग लगे. ओवर बर्डन का उपयोग हो सके, बजरी का सस्ता विकल्प धरातल पर उतर सके और निवेश, रोजगार के अवसर विकसित हो जाये.

'100 से अधिक पहुंचाया जाएगा ब्लॉक्स'
आनंदी ने बताया कि खनन प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए की गई बजट घोषणा के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भिजवाये जाएं. निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पिछले सात सालों में प्रदेश में 57 ब्लॉक्स की नीलामी की गई थी.

निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल के मुताबिक, इस बार बजट घोषणा में निर्धारित 100 से भी अधिक तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे सिरेमिक्स और आरईई खनिज के क्षेत्र और शोध व विकास के लिए विशेषज्ञों से संपर्क साधा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान में 'चांदीपुरा वायरस' का अलर्ट, एडवाइजरी जारी कर अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget