एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2022: बजट के बाद मिले iPhone 13 को लौटाने के फैसले पर कांग्रेस ने कसा बीजेपी पर तंज, जानिए पूरा मामला

Rajasthan Budget 2022: राजस्थान में बजट पेश होने के बाद सरकार द्वारा विधायकों को दिए गए आईफोन 13 को वापस करने के विपक्षी दल बीजेपी के फैसले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसा है.

Rajasthan Budget 2022: राजस्थान (Rajasthan) में बजट (Budget) पेश होने के बाद सरकार द्वारा विधायकों को दिए गए IPhone 13 को वापस करने के विपक्षी दल बीजेपी (BJP) के फैसले के एक दिन बाद कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीजेपी विधायकों (BJP MLAs) को पिछले वर्षों में उन्हें दिए गए सभी सामान वापस करने चाहिए. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) के सभी 200 विधायकों को बुधवार को कांग्रेस सरकार (Congress government) की ओर से एप्पल के आईफोन 13 दिए गए थे.

बीजेपी विधायकों ने आईफोन वापस करने का लिया था फैसला
सभी विधायकों ने विधानसभा भवन से बाहर निकलते समय सरकार से तोहफे में मिले ब्रीफकेस और आईफोन ले लिया, लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तय किया कि राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए उसके विधायक ये आईफोन वापस कर देंगे. सरकारी उप सचेतक महेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘ यह (उपहार देना) कोई गंभीर मुद्दा नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने आईफोन वापस करने का फैसला किया है तो उन्हें पहले मिले फ्लैट और आईपैड भी लौटा देना चाहिए.’’

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में छाया बादल, जानें- किस जिले में कब होगी बारिश और कहां मौसम रहेगा साफRajasthan Weather Forecast: राजस्थान में छाया बादल, जानें- किस जिले में कब होगी बारिश और कहां मौसम रहेगा साफ

कांग्रेस ने किया बीजेपी पर सवाल
कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया ने सवाल किया कि क्या यह पहली बार है कि इस उपहार ने सरकार पर वित्तीय बोझ डाला है. पूनिया ने कहा कि बीजेपी विधायकों ने बुधवार को खुशी-खुशी ब्रीफकेस और आईफोन स्वीकार कर लिया तथा सदन से चले गए, लेकिन बाद में उन्होंने आई फोन लौटाने का फैसला किया. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी विधायकों को उपहार स्वीकार नहीं करना चाहिए था और केवल इसलिए कि वे बजट के खिलाफ कुछ कह नहीं पा रहे हैं, वो आईफोन को मुद्दा बना रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने किया था राष्ट्रीय अध्यक्ष को ट्विटर पर टैग
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने देर रात प्रधानमंत्री कार्यालय और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 'टैग' करते हुए ट्वीट किया था कि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप नेता राजेंद्र राठौड़ और अन्य विधायकों से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि बीजेपी के सभी विधायक राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए उसके द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे.

एक आईफोन की कीमत है 70 हजार से अधिक
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि हम (विधायक) पार्टी के फैसले के अनुसार उपहार लौटाएंगे. 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के 71 विधायक हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बुधवार को बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी और सभी विधायकों को सदन से बाहर निकलते समय आईफोन-13 दिया गया था. आईफोन-13 की कीमत 70,000 रुपये से अधिक है.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: बिजली से संबंधित इस समस्या से मिल सकेगी निजात, Udaipur की यूनिवर्सिटी ने की नई खोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget