एक्सप्लोरर

Rajasthan BSTC D.El.Ed Exam 2022: राजस्थान डीएलएड परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब तक रिलीज होंगे एडमिट कार्ड, क्या है ताजा अपडेट

Rajasthan BSTC D.El.Ed Exam Date 2022: राजस्थान डीएलएड परीक्षा 2022 की तारीख जारी कर दी गई है. एडमिट कार्ड रिलीज को लेकर क्या है ताजा अपडेट, कब तक जारी होंगे प्रवेश पत्र? जानिए.

Rajasthan BSTC D.El.Ed Exam Date 2022 Announced: राजस्थान डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन परीक्षा (Rajasthan Diploma In Elementary Education) की तारीख राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) द्वारा घोषित कर दी गई है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस बार की राजस्थान डीएलएड परीक्षा (Rajasthan D.El.Ed Exam 2022) के लिए आवेदन किया हो, वे जान लें कि एग्जाम 08 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को आयोजित किया जाएगा. इस दिन परीक्षा की टाइमिंग होगी दोपहर में दो से पांच बजे की. जल्दी ही इस परीक्षा के एडमिट कार्ड (Rajasthan BSTC D.El.Ed Admit Card 2022) भी रिलीज होंगे.

इतने केंद्रों पर इतने कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा –

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार राजस्थान डीएलएड परीक्षा में करीब 5.99 लाख कैंडिडेट्स भाग लेंगे. परीक्षा का आयोजन राज्य के 2594 सेंटर्स पर कराया जाएगा. ज्यादातर सेंटर उदयपुर में सेट किए गए हैं. इसी प्रकार सबसे कम सेंटर जैसलमेर में हैं.

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड –
राजस्थान डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज के संबंध में ताजा जानकारी ये है कि प्रवेश-पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे. हो सकता है एडमिट कार्ड अगले हफ्ते ही रिलीज कर दिए जाएं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इस आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाना होगा. कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट पर जाना होगा.

कैसा होगा परीक्षा प्रारूप –
पेपर मल्टीपल च्वॉइस होगा. इसमें 200 प्रश्न आएंगे. विषय होंगे मेंटल एबिलिटी, राजस्थान की जनरल नॉलेज, टीचिंग एप्टीट्यूड और लैंग्वेज एबिलिटी (इंग्लिश, संस्कृत, हिंदी). एक प्रश्न तीन अंकों का होगा और परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है.

इतनी सीटों के लिए हो रही है परीक्षा –
राजस्थान बीएसटीसी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन दो साल के टीचर एजुकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए किया जा रहा है जिसे डीएलएड के नाम से जानते हैं. इसके माध्यम से कुल 25,000 सीटों पर, 372 इंस्टीट्यूट्स में कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाएगा. जो कैंडिडेट्स कोर्स कंप्लीट कर लेते हैं उनहें क्लास 1 से लेकर 5 तक में टीचर के पद पर नियुक्ति मिल सकती है.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें:

RSMSSB CET 2022: राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट के लिए आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट 

DUET 2022: एनटीए ने जारी किया दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget