एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या राजस्थान में बसपा बिगाड़ेगी बीजेपी-कांग्रेस का खेल? 15 तक आएगी पहली लिस्ट 

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान बसपा के प्रभारी राम गौतम के मुताबिक पार्टी कांशीराम के जन्मदिन पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. बसपा कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में बसपा लोकसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़कर कई बड़े दलों के खेल बिगाड़ सकती है. खास करके उन सीटों पर जहां बसपा सोशल इंजीनियर करके जातीय समीकरण साधने का प्रयास कर रही है, जहां पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी लड़ाई है.

ऐसे में बसपा कई सीटों पर अपने मजबूत प्रत्याशियों को मैदान उतारेगी. बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है.

राजस्थान बसपा के प्रभारी राम गौतम का कहना है कि बसपा राजस्थान में बड़ी ताकत के रूप में उभर रही है. प्रभारी ने दावा किया है कि राजस्थान के कई दिग्गज नेता बसपा के संपर्क में हैं. समय आने पर उनके जॉइनिंग पर फैसला किया जाएगा. आने वाले दिनों में बसपा सुप्रीमो मायावती के कई दौरे भी हो सकते हैं. लगातार उन क्षेत्रों में होंगे, जहां पर बसपा अपना अच्छा प्रदर्शन करती आई है. पार्टी में तैयारी तेजी से चल रही है. 

15 मार्च तक आएगी लिस्ट 

राजस्थान बसपा के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य राम गौतम का कहना है कि कांशीराम के जन्मदिन पर पहली लिस्ट जारी हो जाएगी. जिसमें राजस्थान की लगभग 10 से 15 सीटों के नाम शामिल है. इसके लिए पूरी तैयारी जोरों से चल रही है. बसपा पिछले विधानसभा चुनाव में राजस्थान की दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है. ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि कुछ सीटों पर जातिगत सोशल इंजीनियरिंग करके पार्टी फायदा उठा सकती है. 

इन सीटों पर जातीय समीकरण 

अलवर में किसी मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी है. जयपुर ग्रामीण में किसी मीणा और जयपुर शहर में ब्राह्मण चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है. चूरू में बसपा अपने विधायक मनोज को लड़ा सकती है. झुंझुनूं में सैनी चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है. नागौर में कांग्रेस के कैंडिडेट के बाद बसपा अपना चेहरा तय करेगी. अगर, कांग्रेस जाट लाती है तो बसपा मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाएगी. इसी तरह सभी सीटों पर जमकर कर तैयारी चल रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Suicide: जुड़वां बच्चों के साथ फांसी लगाकर मां ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न
बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न

वीडियोज

Vasudha: Vasudha पर टूटा नया संकट! Samar लाया Phool के लिए रिश्ता, शादी की आड़ में रची साजिश
Bollywood News: सलमान का नाम सुनते ही क्यों भड़के अरबाज? खान ब्रदर्स में अनबन के संकेत! (03.10.26)
Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget