एक्सप्लोरर

Rajasthan: करौली में ड्रम की नाव से पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, मौसी के घर शादी में आए 10 साल के बच्चे की हुई मौत

Rajasthan News: करौली में शनिवार को नदी पार करते समय ड्रम की बनी एक छोटी नाव पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई. बच्चा अपनी मौसी के घर गूलर घटा क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आया था.

Rajasthan News: राजस्थान के करौली (Karauli) जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के गूलर घटा गांव के पास ड्रम से बनाई छोटी नाव से नदी पार करते समय एक बड़ा हादसा है गया. दरअसल, नाव के असंतुलित होकर पलट जाने से उसपर सवार एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं बच्चे के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ घर ले गए. मिली जानकारी के अनुसार भोलू पुरा गांव के रहने वाले नारायण माली का 10 साल का बेटा राहुल अपनी मौसी के घर गूलर घटा गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था. 

वहीं राहुल गांव के ही 5-6 लोगों के साथ ड्रम से बनी छोटी नाव से बरखेड़ा नदी को पार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक असुंतलित होकर नाव नदी में पलट गई और उसपर बैठे सभी लोग नदी में गिर गए. बता दें कि, नदी किनारे खड़े एक युवक ने नदी में लोगों को गिरते हुए देख लिया और आसपास से अन्य लोगों को बुलाकर सभी को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला. वहीं जब नदी से बाहर निकाल कर राहुल को अस्पताल लेकर लोग पहुंचे तो जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद राहुल के परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर लेकर चले गए. जानकारी के अनुसार राहुल पहली कक्षा का छात्र था. वहीं राहुल के पिता मजदूरी का काम करते है. 

ग्रामीण ड्रम के पुल या नाव से पार करते हैं नदी
दरअसल, करौली जिला मुख्यालय के पास बरखेड़ा नदी और भद्रावती नदी में पांचना बांध के पानी से जलभराव की स्थिति रहती है और इन दोनों नदियों के आसपास के ग्रामीणं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव के लोग नदी को पार करने के लिए ड्रम से बने पुल का सहारा लेते हैं या फिर ग्रामीणों ने ड्रम की छोटी-छोटी नाव बना रखी है जिससे वो नदी पार करते हैं और कई बार ऐसी घटनाओं के शिकार हो जाते हैं. वहीं करौली कोतवाली के थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि, नदी में गिरकर एक बच्चे की मौत की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है और  परिजनों ने पुलिस को ऐसी कोई सूचना नहीं दी है और न ही बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.  

यह भी पढ़ें:  Kota News: कर्नाटक के नतीजों पर कांग्रेस नेता धारीवाल बोले- 'कम्युनल ताकतों को सेक्युलर ताकतों ने हराया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget