एक्सप्लोरर

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी, अनजान नंबर से आया फोन

Madan Rathore Received Death Threat: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ को जिस वक्त धमकी भरा फोन आया तो उस दौरान वो दिल्ली में थे. कॉल करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ को शुक्रवार (29 नवंबर) को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात शख्स ने फोन पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी. राठौड़ को जिस वक्त धमकी भरा कॉल आया तो दिल्ली में थे. बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे किसी अनजान फोन नंबर से 4 से 5 बार फोन आया. 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राठौड़ को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई थी. इस बारे में शिकायत पार्लियामेंट स्ट्रीट में की गई. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा, ''उस व्यक्ति ने मुझे फोन किया और मुझे गोली मारने की धमकी दी.'' 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राठौड़ से किया संपर्क

राठौड़ ने आगे जानकारी देते हुए बताया, ''जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, फोन करने वाले ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह उन्हें गोली मार देगा. पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है.'' घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और पार्टी के कई अन्य नेता घटना की जानकारी लेने के लिए राठौड़ से संपर्क किया.

सीएम भजनलाल शर्मा को भी मिली थी धमकी

दिल्ली पुलिस धमकी देने के इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. इससे पहले जुलाई महीने में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी. इस मामले में जांच के बाद पता चला था कि सीएम को जेल से धमकी दी गई थी. दौसा जेल से धमकी भरा फोन आया था. कैदी की पहचान दार्जिलिंग निवासी के तौर पर की गई थी. बाद में पुलिस ने दौसा जेल में छापेमारी की थी, जिसमें कई मोबाइल बरामद किए गए थे.

ये भी पढ़ें:

'दरगाह में आज भी ब्राह्मणों...', अजमेर शरीफ मामले में BJP नेता सीपी जोशी और VHP का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget