एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कार्यक्रम में आगे की सीट न मिलने पर रूठे BJP विधायक? प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से दूरी बनाते दिखे

Rajasthan Politics: ऱाजस्थान में भी बीजेपी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की. एक कार्यक्रम मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में भी आयोजित किया गया है. इसमें बीजेपी के नेताओं में दूरियां देखी गईं.

Chhittorgarh News: राजस्थान में सत्ता वापसी के बाद मेवाड़-वागड़ में बीजेपी के पदाधिकारियों में दूरियों और कलह का दूसरा मामला सामने आया है. यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) के कार्यक्रम में मेवाड़-वागड़ की 28 विधानसभा सीटों में बीजेपी विधायकों में सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले बेगू विधायक सुरेश धाकड़ (Suresh Dhakad) और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) के बीच में दूरियां दिखाई दीं. इसकी वजह दर्शक दीर्घा में आगे की सीट न मिलना बताया जा रहा है. इसके बाद हरी झंडी दिखाने के दो कार्यक्रम आयोजित हो गए. जानिए क्या है पूरा मामला.

बीजेपी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हर जिला स्तर पर आयोजित हुआ. चित्तौड़गढ़ में इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मौजूद रहे. दोपहर 3 बजे कार्यक्रम होना था. 4 बजे तक सीपी जोशी और उनके साथ निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन जीनगर, जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट पहुंचे. इसके 15 मिनट बाद बेगू विधायक सुरेश धाकड़ अपने क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे. वह पहुंचे तब ऑडिटोरियम में आगे की सीटें फुल हो चुकी थी. अधिकारियों ने उन्हें बैठने को भी कहा लेकिन वह पीछे की पंक्ति में जाकर बैठ गए.
 
विधायक ने दिखाए तेवर, अलग से रथ को दी हरी झंडी
कार्यक्रम के बाद रथ रवाना करने की बारी आई. प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विधायक कृपलानी और जीनगर ने हरी झंडी दिखा रथ को रवाना किया, लेकिन विधायक धाकड़ नहीं आए. फिर बाद में उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के रथ के बारे में पूछा. फिर एक रथ को उन्होंने अलग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. घटनाक्रम के बारे में मीडिया ने पूछा तो धाकड़ ने कहा कि ''मुझसे ज्यादा वीआईपी लोग आगे बैठे थे. मुझे सीट नहीं मिली तो दूसरी जगह जाकर बैठ गया. कोई खास बात नहीं.''
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget