एक्सप्लोरर

Rajasthan: सतीश पूनियां ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM गहलोत को लिखा पत्र, जानें- क्या कहा

Satish Poonia Letter: बीजेपी नेता सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत को पत्र लिख कर बाढ़ पीड़ितों की अपील करते हुए कहा, राजनीति सुझावों पर ध्यान दिये बगैर प्रभावितों को मजबूत करने का काम करें, हम सब साथ हैं.

Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी (Rajasthan BJP) के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र लिखा है. पूनियां ने चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Bipojoy) के कारण आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है. सतीश पूनिया ने मुआवजे की मांग बाढ़ से प्रभावित उन लोगों के लिए की है, जिन्हें जान- माल, पशुधन की भारी क्षति हुई है और इस भयावह आपदा में अपने घर खो दिए हैं.

बीजेपी नेता सतीश पूनियां ने अपने पत्र में कहा कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण पश्चिमी राजस्थान बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई लोगों ने अपने पशुधन खो दिए हैं जो उनकी आजीविका के साधन थे. पूनियां ने गहलोत से अनुरोध किया कि वे जमीनी सर्वेक्षण करें और नुकसान का मूल्यांकन करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि, जरूरतमंदों को मुआवजा जल्द से जल्द वितरित किया जाए. पूनियां ने सीएम गहलोत को लिखे पत्र में कहा, 'पिछले दिनों आए बिपरजॉय तूफान से राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र विशेषकर बाड़मेर, जोधपुर, पाली जालौर, सिरोही और अजमेर प्रभावित हुए हैं. आपने हवाई सर्वेक्षण भी किया है. 

बाढ़ प्रभावित दूर- दराज के इलाकों में नहीं पहुंचे अधिकारी- सतीश पूनियां

सतीश पूनियां ने पत्र में आगे लिखा कि आपके के बाद मैंने जमीनी हकीकत जानने के लिए बाड़मेर और जालौर के कुछ इलाकों का भी दौरा किया है.' बहुत दूर-दराज के गांवों और ढाणी में जाने पर जो दृश्य दिखाई देता है, वह बहुत कष्टकारी है. अभी भी कई गांव, ढाणी और घर बाढ़ के कारण टापू बने नजर आ रहे हैं. लोगों की झोपड़ियां और कच्चे मकान यहां तक कि पक्के मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है. पूनियां ने कहा कि जो मुख्य बात सामने आई हैं, वह यह है कि दूर के इलाकों में राज्य सरकार का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अभी तक प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सुध लेने नहीं गया है, यह सरकार के दावों के विपरीत एक आश्चर्यजनक सच्चाई है.

प्रभावित लोगों की पीड़ा की घड़ी में हम सब साथ- सतीश पूनियां

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की अपील करते हुए सतीश पूनियां लिखा कि प्रदेश के इन प्रभावित लोगों की पीड़ा की घड़ी में हम सब एक साथ हैं, यह पीड़ा की राजनीति से परे है. इसलिए एक सार्थक और सकारात्मक विपक्ष के रूप में मैंने 'ग्राउंड जीरो' पर जो देखा वह इस पत्र के माध्यम से आपके साथ साझा किया है. उन्होंने कहा, इसलिए आपसे अनुरोध है कि बिना राजनीति के सुझावों पर ध्यान देकर बिपरजॉय से प्रभावित पश्चिमी राजस्थान के निवासियों को मजबूत करने का काम करें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, शव को सड़क पर रख गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget