एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीकानेर में 3 लाश मिलने से हड़कंप, एक ही परिवार के लोगों ने क्यों लगाई फांसी?

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक ही परिवार में 3 लोगों के आत्महत्या की खबर से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, मामले में कार्रवाई जारी है.

Bikaner Crime News: राजस्थान के बीकानेर जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. वल्लभ गार्डन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.  घर से आ रही दुर्गंध के कारण इस घटना का खुलासा हुआ. पड़ोसियों ने मकान मालिक के रिश्तेदारों को सूचित किया और बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को बुलाया गया.

पुलिस ने बताया कि जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को देर रात मामले की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया गया और आवश्यक सबूत जुटाए गए हैं. प्राथमिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे के कारणों की जांच जारी है.

मकान के अंदर तीन शव मिले
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर का दृश्य भयावह था. एक पुरुष, एक महिला और एक युवती के शव मिले. मृतकों की पहचान नीतिन खत्री, उनकी पत्नी रजनी और बेटी जसिका के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, एक शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि दो शव फर्श पर पड़े थे. शवों की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत करीब 8-10 दिन पहले हो चुकी थी.

आर्थिक स्थिति अच्छी, फिर भी आत्महत्या?
स्थानीय लोगों के अनुसार, नीतिन खत्री इलाके में ही एक बिजली की दुकान चलाते थे और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक थी. पड़ोसियों का कहना है कि यह परिवार आमतौर पर बहुत कम लोगों से बातचीत करता था. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आर्थिक रूप से स्थिर होते हुए भी उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

पुलिस इस मामले में पारिवारिक, मानसिक और सामाजिक पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे कोई गंभीर पारिवारिक कारण हो सकता है, जिसे जल्द ही सामने आएगा.

आसपास के लोगों में दहशत
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि एक पूरा परिवार इस तरह अपनी जीवनलीला समाप्त कर सकता है. पुलिस लगातार मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस दुखद घटना के पीछे की असली वजह सामने आने की उम्मीद है.

 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget