एक्सप्लोरर

Udaipur News: राजस्थान में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सबसे बड़ा सप्लायर गिरफ्तार

Udaipur Crime News: राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाली चैन को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 4 से 5 साल के बीच 5000 किलो गांजा राजस्थान में सप्लाई किया है.

Rajasthan News: राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस (Chittorgarh Police) ने गांजा (Hemp) सप्लाई की बड़ी चैन को ब्रेक कर दिया है. पुलिस इसमें राजस्थान के सबसे बड़े गांजा सप्लायर को 1600 किलोमीटर दूर से गिरफ्तार कर लाई है. बड़ी बात यह है कि गांजा सप्लायर ने 4 से 5 साल के बीच 5,000 किलो गांजा राजस्थान में सप्लाई किया है. आरोपी कई मामलों में पिछले 5 साल से फरार था. पुलिस भी लगातार इसका पीछा कर रही थी. जैसे ही पुलिस को आरोपी की सप्लाई चेन का पता चला तो कड़ी से कड़ी मिलाते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच कर चित्तौड़गढ़ लेकर आई. पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए, जैसे कितनी बार, कितनी तरह से गांजा सप्लाई किया और गांजे को परिवहन के दौरान किस तरह से छुपाया यह भी बताएं. 

आरोपी किया गया गिरफ्तार
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि रवि करोल नाम के गांजा सप्लायर को टीम ने गिरफ्तार किया है. रवि करोल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रहने वाला है. टीम को सूचना मिली थी कि रवि विशाखापट्टनम-उड़ीसा बॉर्डर पर आ रहा है. टीम वहां पहुंची और उसे दबोच लिया और फिर चित्तौड़गढ़ लेकर आए. जांच में सामने आया कि उसके विरुद्ध अन्य राज्यों में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े लोग बेरोजगारों को लालच देकर जाल में फंसाते हैं. उड़ीसा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के रास्ते गांजा लाकर मुंह मांगे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं. 10 जनवरी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोधपुर और सीआईडी सीबी की जयपुर टीम ने चित्तौड़ शहर के बाहर टोल नाके पर ट्रक से 279 किलो 650 ग्राम गांजा पकड़ा था. रवि करोला इसी मामले में वांछित है. 

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में हल्की बारिश का दौर जारी, जानें- किन जिलों में कितना बरसा पानी?

सस्ता गांजा खरीद महंगे में करते थे सप्लाई
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उड़ीसा विशाखापट्नम बॉर्डर के सघन वन क्षेत्र में गांजे की खेती करने वालों से एक हजार रुपए किलो में गांजा खरीदकर तस्करों को तीन हजार रुपए प्रति किलो में बेच देता है. फिर इन्हीं के जरिये राजस्थान में लाकर  इसे 10 से 12 हजार रुपए किलो में बेचते हैं. रवि ने बताया कि ट्रक में चेंबर बनाकर सीट के नीचे गैस टंकी के अंदर या अन्य गुप्त जगह गांजा छिपाते हैं.

Rajasthan News: रीट परीक्षा के लिए सीएम अशोक गहलोत ने दिए सख्त निर्देश, कहा- नकल रोकना हमारी प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget