एक्सप्लोरर

Rajasthan: रेप और हत्या का दोषी 14 साल बाद हुआ रिहा, बाहर आते ही गोद ली बेटी से की हैवानियत!

Rajasthan Rape Case: भरतपुर पुलिस ने बिहार के मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार किया, जिसने जेल से रिहाई के बाद 15 साल की नाबालिग से डेढ़ साल तक रेप किया. वह, 2007 में एक नाबालिग से रेप और हत्या का दोषी था .

राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है. आरोपी 14 साल तक जेल में रहा है. साल 2021 में आरोपी को जेल प्रशासन से अर्द्ध-खुला बंदी में रखा गया था.

अर्द्ध-खुला बंदी के दौरान वह दिन में मेहनत-मजदूरी करने जाता था. मजदूरी के दौरान वह सेवर कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसके साथ मजदूरी करने लगा. धीरे-धीरे वह उस आदमी के घर तक पहुंचने लगा और संपर्क में आ गया.

जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने फिर किया रेप

सजा काटने और जेल से रिहा होने के बाद आरोपी किराये का कमरा लेकर रहने लगा और उसी दौरान उसने दूसरा शिकार करते हुए फिर एक नाबालिग से रेप किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया है.

ग्रामीण सीओ आकांक्षा चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 37 साल मोहम्मद अरशद, निवासी पूर्णिया जिला, बिहार ने 2007 में डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक नाबालिग की रेप के बाद हत्या कर दी थी.

आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. कारावास की सजा काटने के बाद वह 2024 में सेंट्रल जेल सेवर से रिहा हो गया था. रिहा होने के बाद वह सेवर कस्बे में रहने लगा और एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसके साथ मजदूरी करने लगा.

धीरे-धीरे वह उस आदमी के घर तक पहुंचने लगा और संपर्क में आ गया. आरोपी जिस व्यक्ति के साथ मेहनत-मजदूरी करता था, उसकी मौत पिछले साल हो गई. मगर वह उसकी पत्नी के संपर्क में आया और बहला-फुसलाकर उसकी 15 साल की पुत्री को गोद ले लिया.

गोद ली नाबालिग से डेढ़ साल तक किया रेप

आरोपी ने जिसे गोद लिया, उस नाबालिग के साथ वह करीब डेढ़ साल से लगातार रेप करता रहा. आरोपी पीड़िता को धमकी देता था, जिससे वह किसी को बताए नहीं और वह खुद ही उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाता था. पीड़िता ने परेशान होकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई.

उसके बाद, पीड़िता की मां ने 25 जून 2025 को आरोपी के खिलाफ सेवर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस थाने में मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया. पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, मगर हाल ही में उसकी लोकेशन पता लगा तो पुलिस टीम बिहार के पूर्णिया पहुंची और उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget