एक्सप्लोरर

Rajasthan: भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से कोटा में, 3,000 प्रतिनिधि करेंगे अलग-अलग मुद्दों पर मंथन

Rajasthan News: भारत विकास परिषद आगामी कुछ वर्षों में अलग—अलग योजनाओं के जरिए 1 लाख परिवारों को संस्था से जोड़ने का काम करेगी. 

Bharat Vikas Parishad National Conference Kota: देश में सामाजिक समरस्ता को बढ़ावा देने, चिकित्सा सुविधाएं निर्धन तक पहुंचाने, शिक्षा के ज्ञान का उजियारा घर-घर पहुंचाने, मलिन बस्तियों में रहने वाली मां-बहनों को एनिमियां से कैसे बचाएं, राष्ट्र निर्माण में संस्था की भूमिका क्या हो, जैसे विषयों पर आज और कल कोटा में भारत विकास परिषद ( Bharat Vikas Parishad ) की दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ( National conference ) का आयोजन होगा. इस अधिवेशन में देशभर से आये 3 हजार लोग कोटा ( Kota ) में विचार रखेंगे. अधिवेशन में जो विचारों उभरकर सामने आएंगे उसपर चिंतन मनन कर देशभर में लागू किया जाएगा. 

दरअसल, भारत विकास परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा के महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में आज और कल होगा. अधिवेशन के मुख्य अतिथि मुकुंद राव सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह संधू करेंगे. 

भारत विकास परिषद ( Bharat Vikas Parishad )  के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद का दो वर्ष के समयांतराल होने वाला यह 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन है. इसमें पूरे देश के 10 रीजन एवं 79 प्रांतों के लगभग 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे. दो दिन चलने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उद्घाटन बाद 8 सत्र होंगे, जिसमे सर्व प्रथम परिषद के महामंत्री द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन रखा जाएगा. तत्पश्चात प्रतिवेदन सत्र, संगठनात्मक सत्र, प्रकल्प सत्र एवं प्रस्ताव सत्र आयोजित होंगे. अधिवेशन में विशेष रूप से 25 दिसंबर को सुबह के सत्र में प्रमुख संत श्री उत्तम स्वामी जी महाराज एवं सुरेश जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

हमारा ध्येय अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शिक्षा और चिकित्सा 
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह संधू ने बताया कि समाज का वह वर्ग जो पिछड़ा है या जिंदगी की रेस में पिछड़ रहा है, उनकी सामाजिक स्थिति को ठीक करना, चिकित्सा व शिक्षा सुवधिाएं उनको उपलब्ध कराना ये हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चिकित्सा क्षेत्र में सुविधाओं के दृष्टिगत 75 मोबाइल वैन का संचालन किया जा रहा है, जिसमें एनिमिया से ग्रस्त महिलाएं व बालिकाओं की जांच, उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराना व एनिमिया की शिकायत पाए जाने पर पौष्टिक आहार, पोषण किट उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास होगा. साथ ही ऐसे लोगों को एनिमिया बीमारी के प्रति जागरुक भी किया जाएगा. 

एक लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य 
भारत विकास परिषद ( Bharat Vikas Parishad ) राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक व प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान विभिन्न विषयों पर मंथन होगा. उसके बाद लोगों के सुझाव आमंत्रित कर नई रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में प्रत्येक शाखा से 10 नई महिलाओं को जोड़ा जाएगा. 10 हजार महिला कार्यकर्ता 10-10 परिवारों तक पहुंचेगी। हमारा लक्ष्य है कि एक लाख परिवारों तक पहुंचा जाए. 

वहीं श्याम शर्मा ने कहा कि कोटा में 1995 में ये अधिवेशन हुआ था, उसके बाद अब हो रहा है, इसे ऐतिहासिक बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर नई कार्य योजनाएं यहां बनाई जाएंगी. 3 हजार कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, अधिवेशन में शाखा विस्तार, समाज परिवर्तन पर भी विचार विमर्श होगा. शिक्षा व संस्कार से समाज में परिवर्तन का हमारा प्रयास रहेगा.  

यह भी पढ़ें: Kota News: स्टूडेंट की मौतों का राज कोटा की कुंडली में खोजेंगे ज्योतिषी, आज से शुरू होगा ज्योतिष, वास्तु और धर्म सम्मेलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget