एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अजमेर में बनी 8 मशीनों से अयोध्या की सीता रसोई में सिकेंगी रोटियां, जानें रामभक्तों को कैसे मिलेगा भोजन प्रसाद?

Ajmer News: वासुदेव देवनानी ने कहा कि अयोध्या नगरी विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बन रही है. खुशी है कि इसमें अजमेर की सहभागिता भी है. मां सीता भोजनशाला में अजमेर से मशीनें जाने से पुण्य प्राप्त होगा.

Ramlala Pran Pratishtha: देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा है. अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण होने से पूरा देश खुश है. हर सनातनी अपने आराध्य प्रभु राम के आगमन की जोर-शोर से तैयारियां कर रहा है. रामलला का दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर से 8 चपाती मेकिंग मशीन अयोध्या भेजी गई है. राम भक्तों के लिए इन मशीनों की सहायता से रोटियां सेंक कर भोजन प्रसाद तैयार किया जाएगा.

सोमवार (08 जनवरी) को अजमेर (Ajmer) से अयोध्या (Ayodhya) भेजे जाने से पहले अजमेर उत्तर विधायक व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने विधि विधान से इन मशीनों का पूजन किया. इसके बाद हरी झंडी दिखाकर मशीनों के वाहन को रवाना किया. जिस वाहन में मशीन भेजी गई, उसे रवानगी से पहले सजाया गया. लोगों ने जय सियाराम का जयघोष किया. इस दौरान पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, भाजपा (BJP) के अजमेर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद भारती श्रीवास्तव समेत जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे.

सदियों पुराना सपना होगा पूरा
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. भारतीयों का सदियों पुराना सपना पूरा होगा. इसके लिए हमने 500 साल तक संघर्ष किया है. हजारों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है. अब पूरा भारत राममय हो रहा है. अयोध्या नगरी विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बन रही है. खुशी है कि इसमें अजमेर की सहभागिता भी है. मां सीता भोजनशाला में अजमेर से मशीनें जाने से पुण्य प्राप्त होगा.

एक बार में बनेंगी 1200 चपातियां
मशीन निर्माता राजेश एवं मनीष शर्मा ने बताया कि यह अजमेर वासियों का सौभाग्य है कि अयोध्या की सीता रसोई (Sita Rasoi Ayodhya) में अजमेर की मशीनों से भक्तों के लिए चपाती प्रसाद बनेगा. एक मशीन से एक बार में 1200 चपातियां बना सकेंगे. अजमेर के 50 कार्मिक वहां काम कर रहे हैं. इन मशीनों के लिए अयोध्या से संत गोपाल दास महाराज ने ऑर्डर किया था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: हार के बाद BJP नेता सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को इस पद से देना पड़ा इस्तीफा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget