एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मणिपुर में शांति स्थापना के लिए जरूरी कदम उठाए केंद्र, राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

Rajasthan Assembly Session: संकल्प पत्र में कहा गया कि सभी राज्यों में परस्पर सहयोग की भावना से ही देश की प्रगति होती है. किसी भी राज्य में बनी हुई विपरीत परिस्थितियां पूरे देश पर असर डालती हैं.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को पारित एक संकल्प पत्र में केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है कि वह मणिपुर में शांति स्थापना के लिए सभी जरूरी कदम अविलंब उठाए. इसके साथ ही सरकार की ओर से पेश एक अन्य संकल्प पत्र में केंद्र सरकार से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग की गई.

मणिपुर के बारे में पहला संकल्प पत्र संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने रखा. इसमें कहा गया है कि भारत देश राज्यों का संघ है. सभी राज्यों में परस्पर सहयोग की भावना से ही देश की प्रगति होती है. किसी भी राज्य में बनी हुई विपरीत परिस्थितियां पूरे देश पर असर डालती हैं.

इसके अनुसार, "राजस्थान विधानसभा मणिपुर राज्य में हो रहे हृदयविदारक अपराधों एवं विभिन्न वर्गों के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर अत्यधिक चिंतित है. पिछली कुछ महीनों से मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है एवं हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. केन्द्र सरकार एवं मणिपुर राज्य सरकार द्वारा दिए गए आदेशों, निर्देशों के बाद भी हिंसा रुकती हुई नजर नहीं आ रही है."

संकल्प पत्र में कहा गया है, "राजस्थान विधानसभा केन्द्र सरकार से आग्रह करती है कि अविलंब वो सभी जरूरी कदम उठाए जिससे देशहित में वहां पर शांति स्थापित हो सके." इसके मुताबिक, "राजस्थान विधानसभा मणिपुर की जनता से अपील करती है कि पारस्परिक सौहार्द बनाए रखें एवं शांति स्थापित करने की ओर आगे बढ़ें. इन विषम परिस्थितियों में पूरे प्रदेश की संवेदनाएं मणिपुर की जनता के साथ हैं."

'ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाए'
ईआरसीपी के बारे में संकल्प विचार जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने पेश किया. इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के लिए सिंचाई एवं पेयजल की निरन्तर उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए ईआरसीपी की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए यह सदन केन्द्र सरकार से आग्रह करता है कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाए.

'लाई जाए कृषक ऋण माफी योजना'
वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश द्वारा रखे गए संकल्प विचार में केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है कि राष्ट्रीयकृत एवं व्यावसायिक बैंकों में ऋणी किसानों हेतु कृषक ऋण माफी योजना लाई जाए. एक अन्य संकल्‍प आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम ने रखा जिसमें केंद्र सरकार से 2011 से 2015 की अवधि के बीच आयोजित की गई सामाजिक-आर्थिक जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने तथा अब देश में जातिगत जनगणना कराने का आग्रह किया गया है.

सरकार की ओर से ये संकल्प उस समय रखे व पारित किए गए जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायक 'लाल डायरी' प्रकरण को लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने नारेबाजी कर रहे थे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान के कार्मिकों और अधिकारियों के वेतन-पेंशन के नियमों में बदलाव, अब मिलेगा ये बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget