एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की होटल के अंदर चल रही थी बैठक, बाहर कार्यकर्ता कर रहे थे नेताओं का विरोध

Rajasthan Elections: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी उदयपुर पहुंची. स्क्रीनिंग कमेटी को कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan) में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस (Congress) स्क्रीनिंग कमेटी गुरुवार को उदयपुर (Udaiour) पहुंची. यहां उदयपुर और बांसवाड़ा (Banswara) संभाग के नेताओं के साथ चर्चा की गई, लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी को अपने ही कार्यकर्ताओं का भारी विरोध झेलना पड़ा. होटल के अंदर बैठक चल रही थी और कार्यकर्ता बाहर खड़े होकर विरोध कर रहे थे. विरोध आने वाले चुनाव में दावेदारों को लेकर था. हालांकि कई बार समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध खत्म कर दिया.

दरअसल, दो दिन तक जयपुर (Jaipur) में मंथन करने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य अभिषेक दत्त और गणेश गोदियाल के साथ ही एआईसीसी के संपादक विरेंद्र सिंह राठौड़ भी इस कमेटी के साथ उदयपुर आए. यहां निजी होटल में बैठक हुई. बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक सहित अन्य नेता पहुंचे. पहले डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले को लेकर मंथन हुआ. फिर उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ जिले को लेकर मंथन हुआ. 

होटल के बाहर जमा हुए कार्यकर्ता
अंदर मंथन चल ही रहा था कि उदयपुर शहर सीट से जिन नेताओं ने दावेदारी की, उनके कार्यकर्ता होटल के बाहर जमा हो गए. इसके बाद विरोध शुरू हो गया. विरोध को देखते हुए बैठक में बैठे वरिष्ठ नेता बाहर उठकर आए. उन्होंने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ. बता दें कि उदयपुर शहर सीट से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया ने आवेदन किया है. कार्यकर्ताओं का विरोध था कि जब दोनों ने आवेदन किया है, तो वह बैठक में जाकर कैसे बैठ सकते हैं.

यह थी मांग
पार्टी में समानता होनी जरूरी है. जैसे यहां के कार्यकर्ता हैं, वैसा ही उन्हें ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए. स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाए. बता दें कि गौरव वल्लभ और दिनेश खोड़निया का उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता तब से विरोध कर रहे हैं, जब से उन्होंने उदयपुर शहर सीट से आवेदन किया था. उनका कहना है कि कार्यकर्ता सालों से यहां मेहनत कर रहा है और बाहरी आवेदन कर रहे हैं. टिकट स्थानीय नेता को मिलना चाहिए बाहरी को नहीं.

Rajasthan Elections 2023: चुनाव से पहले भरतपुर के इस विधायक का कड़ा विरोध, कांग्रेस की बढ़ सकती है टेंशन, जानें क्या कहती है जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget