एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: 'अपने परिवार को ही देखते रहे तो... ' बिना नाम लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नेताओं को दी ये नसीहत

Rajasthan Assembly Election: प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव में प्राथमिकता मिलेगी.

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी के बड़े नेताओं को नसीहत देते हुए शुक्रवार (8 सितंबर) को कहा कि अगर वे अपने और अपने परिवार की ओर ही देखते रहे तो कार्यकर्ता कहां जाएगा और वह पार्टी के लिए क्यों लड़ेगा? उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पार्टी नेताओं द्वारा विभिन्न निर्वाचित पद अपने ही परिवार के सदस्यों में रखने की मानसिकता पर सवाल उठाया और कहा कि ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता क्या करेंगे? राज्य में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं.

'मुझे या मेरे बड़े भाई को कहीं कोई पद नहीं दिया'
पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा अपने बेटों आदि की वकालत किए जाने पर रंधावा ने कहा कि जब तक हम बड़े नेता अपने परिवार को पीछे नहीं करेंगे तब-तक कांग्रेस मजबूत नहीं होगी . मेरा बेटा 22 साल का है, मैंने उसको कहीं नहीं बनाया, न युवा कांग्रेस में न पंच सरपंच कभी नहीं. मेरे पिता दो बार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने मुझे या मेरे बड़े भाई को कहीं कोई पद नहीं दिया. 1997 में, मुझे टिकट दिया गया और उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी, कि एक घर से एक ही काम करेगा.

रंधावा ने कहा कि ऐसी भावना आपको लेकर आनी होगी, फिर कांग्रेस मजबूत होगी. अगर हम अपनी तरफ ही देखते रहेंगे तो कार्यकर्ता को कैसे मजबूत करेंगे? कार्यकर्ता क्यों लड़ेगा कांग्रेस के लिए? वर्कर (कार्यकर्ता)तभी लड़ेगा जब उसे लगेगा कि मेरा भी भविष्य है, वो मैं करूंगा और मैंने इनको विश्वास दिलाया है कि जैसे मैं आगे आया हूं. वैसे ही आप लोगों को आगे करूंगा. रंधावा यहां युवा कांग्रेस की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वह इस प्रवृत्ति को कम करेंगे और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने पर परिवारवाद की राजनीति को कम करेंगे.

जो पात्र होगा उसे टिकट दिया जाएगा
इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि अगर आप अपने परिवार में सब कुछ रखेंगे तो कांग्रेस कैसे मजबूत होगी? मैं देखता हूं, पिता मंत्री है, बेटा जिला प्रमुख है, आप सब कुछ रखेंगे? आप सब कुछ अपने घर में रखेंगे. जब आपके परिवार को सब कुछ मिलेगा तो फिर बाकी लोग कहां जाएंगे? कांग्रेस परिवार कहां जाएगा?’’

बैठक में उन्होंने युवा कांग्रेस नेताओं को भरोसा दिलाया कि चुनाव में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी. पहले की तरह कुछ फीसदी टिकट युवा कांग्रेस के लिए रखे जाएंगे और जो पात्र होगा उसे टिकट दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Dengue Cases: कोटा में डेंगू से अबतक 6 लोगों की मौत, अस्पतालों में जगह पड़ने लगी कम, जानें आकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget