एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- 'चुनाव से दो महीने पहले ही पड़ते हैं छापे', ED-CBI-IT को बताया बीजेपी की प्रचार टीम

Rajasthan Election Nomination: सरदारपुरा विधानसभा सीट से सीएम अशोक गहलोत ने छठी बार नामांकन दाखिल किया. यहां से वह पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और इस दौरान वे 3 बार प्रदेश के मुखिया रहे.

Rajastha Assembly Election 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को प्रचार प्रसार के लिए जोधपुर के दौरे पर पहुंचे. जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन के बाद सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और वैभव गहलोत भी शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मेद राजकीय स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग पर जमकर हमला बोला.

अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा, ''केंद्र सरकार हमारे नेताओं को सताने का काम कर रही है. जो लोग अच्छा काम करते हैं, बीजेपी वाले और मोदी सरकार बीच में टांग मारने का काम कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक-एक करके सभी सरकारी उपक्रमों को अंबानी को बेच रही है, फलाने को बेच रही है. यह जो बड़े-बड़े कारखाने हमें दिख रहे हैं, वो आधुनिक मंदिर है. बीजेपी सरकार नौकरियों को छीनने का काम कर रही है.

'ईडी, आईटी और सीबीआई बीजेपी के जवान'
मल्लिकार्जुन खरगे ने ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनके जवान हैं, जो बीजेपी का प्रचार करने वाले हैं. जिस जगह चुनाव होते हैं, पीएम मोदी वहां पहले इन्ह तीन एजेंसियों को प्रचार के लिए भेजते हैं. फिर खुद भाषण देते हैं और कांग्रेस के लोगों पर आरोप लगाते हैं. वह देश को लूट रहे हैं. उन्होंने सवालिया अंदाज में तंज करते हुए कहा, ''राजस्थान में इतनी हरियाली नहीं थी, वो हरियाली कौन मोदी साहब लेकर आये हैं? जितने स्कूल और कॉलेज और गहलोत सरकार का इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने का आईडिया क्या मोदी का है?

'...पीएम मोदी को झूठ बोलने की है आदत'
बीजेपी के 2014 के घोषणा पत्र में किये गए वादे का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''आपने साल 2014 में कहा था कि अगर मेरी सरकार बनी तो देश के बाहर जो भ्रष्टाचार का काला धन पड़ा है, उसे मैं हिंदुस्तान वापस लेकर आऊंगा. जिससे हर किसी के जेब में 15-15 लाख रुपए आएंगे.'' उन्होंने कहा कि मैं जिस जगह जाता हूं लोग यही बोलते हैं कि अभी तक नहीं दिया. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ नहीं बोलते हैं तो 15 लाख वाली बात कहां गई, या तो पाने वाले झूठे हैं. या फिर उन्हें इस तरह के झूठ बोलने की आदत है.

'ईडी के छापे चुनाव में ही पड़ते'
केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''ईडी के छापे चुनाव में ही क्यों पड़ते हैं? पिछले पांच साल से क्या आपका डिपार्टमेंट सो रहा था, चुनाव आते ही दो महीने पहले आप छापे मारना शुरू कर देते हैं.'' उन्होंने कहा, ''सरकार अभी सीएम भूपेश बघेल पर छापे क्यों डाल रही है? क्या लोकतंत्र में कभी ऐसा देखा है. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐसा कभी नहीं किया था.'' खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ये महाराज आए बोले मैं गरीब, बैकवर्ड, दलित हूं...लोग उनकी (पीएम मोदी) चाय पीते हैं, जबिक मैं चाय बनाऊं तो वो चाय भी नहीं पीते हैं.

सरदारपुरा से छठी बार सीएम ने दाखिल किया नामांकन
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से छठी बार अपना नामांकन दाखिल किया है. सीएम गहलोत ने इस सीट से पांच बार विधानसभा चुनाव जीता है, जिनमें से तीन बार वह प्रदेश मुख्यमंत्री रहे. आज नामांकन के दौरान पूरे परिवार के साथ सीएम अशोक गहलोत नजर आए. पर्चा दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बड़ी बहन विमला देवी के घर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद नामांकन दाखिल करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट के आरओ कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बागी नेता बिगाड़ सकते हैं सियासी खेल! भरतपुर सीट से कांग्रेस-RLD और बीजेपी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget