एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: मल्लिकार्जुन खरगे और गहलोत अस्पताल में भर्ती इंजीनियर से म‍िले, बीजेपी पर साधा निशाना

Rajasthan Election: हर्षाधिपति को धौलपुर में बाड़ी के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और उनके समर्थकों ने कथित तौर पर बेरहमी से पीटा था. कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

Rajasthan Election 2023 News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यहां के एसएमएस अस्पताल में दलित इंजीनियर हर्षादिपति वाल्मीकि से मुलाकात की. इन दोनों नेताओं ने इस मामले में आरोपी विधायक को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की आलोचना की और इसे उसकी दलित विरोध सोच का नमूना बताया.

हर्षाधिपति को धौलपुर में बाड़ी के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और उनके समर्थकों ने कथित तौर पर बेरहमी से पीटा था. कांग्रेस ने अपने विधायक मलिंगा को इस विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया. मलिंगा बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए जिसने उन्हें बाड़ी से उम्मीदवार बनाया है. राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.

बिजली विभाग में सहायक अभियंता अब भी यहां उपचाराधीन हैं और चल फिर नहीं सकते. उनसे मुलाकात के बाद खरगे व गहलोत ने मलिंगा को टिकट देने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा. खरगे ने कहा कि इस घटना की वजह से कांग्रेस ने अपने ही विधायक मलिंगा को टिकट नहीं दिया था तो वह बीजेपी में शामिल हो गए और उसी दिन उन्हें टिकट मिल गया.

उन्होंने कहा,‘‘हम ऐसे लोगों को दूर रखना चाहते हैं. हमने टिकट काट दिया. वहीं बीजेपी एक तरफ तो बोलती है कि हम गरीबों की रक्षा करते हैं, हमारे प्रधानमंत्री जी तो हमेशा बोलते हैं कि गरीब के साथ हैं लेकिन यहां तो वह मर रहा है जिसे उसने मारा है. ऐसे आदमी को अगर बीजेपी टिकट देती है तो यह शर्मनाक है. मैं इसकी निंदा करता हूं.' उन्होंने कहा,‘‘इस देश में ऐसी घटनाएं अनुसूचित जाति के लोगों व गरीबों के साथ हो रही हैं. ऐसी सामाजिक स्थिति है इस देश में कि एक वर्ग को घृणा व नफरत की दृष्टि से देखा जाता है. यह अच्छा नहीं है.’’

गहलोत ने भी मलिंगा को टिकट देने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,‘‘बीजेपी ने तो काला अध्याय लिख दिया है राजस्थान की राजनीति में. जिस घटना की उसने आलोचना की थी उसके ही आरोपी को पार्टी ज्वाइन करवाकर गले लगाया, लड्डू खाये, सब कुछ किया और टिकट दे दी.’’

उन्होंने कहा,‘‘ सरकार गिराने के लिए किस हद तक गिर सकती है बीजेपी उसका यह नमूना है. अब जनता फैसले करे कि बीजेपी की सोच क्या है.. यह दलित विरोधी सोच है.’’

गौरतलब है कि धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में 28 मार्च को बिजली निगम के कार्यालय में सहायक अभियंता हर्षादिपति व कनिष्ठ अभियंता नितिन गुलाटी के साथ मारपीट की गई थी. वारदात के दूसरे दिन हर्षादिपति द्वारा दिए गए पर्चा बयान के आधार पर विधायक मलिंगा समेत करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़ें: 

Rajasthan Elections 2023: 'सिर्फ वोट मांगने आते हैं विधायक', उदयपुर में ग्रामीणों ने बताई 'कांग्रेस गारंटी' की हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget