एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव के चलते FST-SST टीम हुई सक्रिय, इस लिमिट से अधिक कैश ले जाने पर देना होगा ब्यौरा

Rajasthan Election 2023 News: चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद एफएसटी-एसएसटी टीम सक्रिय हो गई हैं. स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढ़ंग से चुनाव करवाने के लिए नाकाबंदी कर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही एफएसटी और एसएसटी टीम सक्रिय हो गई है. जगह-जगह नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सोमवार (30 अक्टूबर) को अधिसूचना जारी होते ही एईओ और एफएसटी टीम भी सक्रिय हो गई है. ये टीमें जिले में नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों पर सख्त नजर रख रही हैं और सभी वाहनों की गहनता से जांच कर आगे भेजा जा रहा है. जब्त वाहनों के प्रकरणों के निस्तारण के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा शिकायत समिति का गठन किया है.

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 50 हजार से अधिक राशि मिलने पर बताना होगा कि राशि कहां से आई है? इस राशि को कहां लेकर जा रहे हैं. इस दौरान जिला कलेक्टरन लोकबंधु ने लोगों से अपील की है कि 50 हजार से ज्यादा लेकर सफर न करें. अगर पैसा लेकर जाना जरूरी है, तो नगद राशि के बैंक स्टेटमेंट या जहां से आपको नगद रुपये मिले हैं उसकी जानकारी देनी होगी. उन्होंने कहा कि बिना बिल के कोई भी कीमती धातु, रत्न-आभूषण या किसी प्रकार की सामग्री का परिवहन ना करें. जिला निर्वाचन आयोग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की अवैध धातु, शराब, अफीम, गांजा-चरस सहित अवैध हथियारों का उपयोग न करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

सीईओ की अध्यक्षता में शिकायत समिति का गठन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी टीम द्वारा नाकाबंदी और तलाशी अभियान के दौरान जब्त नकदी और अन्य वस्तुओं को रिलीज करने और इससे संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए जिला परिषद सीईओ की अध्यक्षता में शिकायत समिति का गठन किया है. जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशान न हो. 

पर्यवेक्षक पहुंचे भरतपुर 
विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक भरतपुर पहुंच गए हैं. मंगलवार (31 अक्टूबर) को तीनों पर्यवेक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डीग और भरतपुर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की, इस दौरान पर्यवेक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से अब तक चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला, इस बार 9 की जगह इतने घंटे होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget