एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बसपा की रैली से लोगों में उत्साह, BSP नेता अशोक सिद्धार्थ ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

Rajasthan Election 2023 News: आज सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची है. जहां बहुजन समाज पार्टी ने पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर दिया.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी दंगल में कूद चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति और प्रदेश संकल्प पत्र समिति का गठन किया है तो कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में ऑब्ज़र्वर भेज कर विधायकों और सरकार के काम का फीडबैक ले रही है. बहुजन समाज पार्टी द्वारा 16 अगस्त से धौलपुर से 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' संकल्प यात्रा शुरू की है.

रविवार 20 अगस्त को सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. यहां बहुजन समाज पार्टी ने पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है. इस बार नगर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने खुर्शीद अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है. खुर्शीद अहमद के समर्थन में जनसभा का भी आयोजन किया गया. सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा प्रदेश के लगभग 33 जिलों में जाएगी और 100 विधानसभा क्षेत्र में होकर गुजरेगी.

लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है
इस मौके पर एबीपी लाइव से वार्ता करते हुए अशोक सिद्धार्थ ने बताया की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग अब सत्ता परिवर्तन चाहते है. उन्होंने बताया की संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है की राजस्थान में पिछले पांच वर्ष और उससे पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार में खास तौर से बहुजन समाज के ऊपर अन्याय, अत्याचार, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई इन सब मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे. राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का प्रयास करेंगे.

अशोक सिद्धार्थ ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में मुख्यमंत्री ने घोषणाएं तो बहुत की लेकिन उन घोषणाओं पर कोई अमल नहीं किया है. मुख्यमंत्री ने बड़े - बड़े वादे किये राजस्थान में लॉयन ऑर्डर पूरी तरह से फेल है, लोगों को अपहरण करके जिन्दा लजा दिया जाता है, छोटी - छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार करके उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी जाती है.

राजस्थान में खास तौर से माफियाओं का राज है क्यों की खनन का बड़ा क्षेत्र है, यहां पर खनन माफिया राजस्थान सरकार की सह पर यहां के विधायकों की सह पर बड़े पैमाने पर घोटाला करने का काम किया है.

BJP तोड़फोड़ की राजनीति करती है
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लम्बे समय से शासन करते आये है. यह तोड़फोड़ की राजनीती करते है. इस बार बहुजन समाज पार्टी सोच समझ कर टिकट का वितरण करेगी बहुजन समाज पार्टी  के कट्टर कार्यकर्ता को टिकट देकर मैदान मे उतारा जाएगा, जिससे उन्हें कोई प्रलोभन देकर खरीद न सके. इस बार बहुजन समाज पार्टी का ज्यादा से ज्यादा विधायकों को जीतने का लक्ष्य है जिससे उन्हें कोई खरीद न सके.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर OBC वोटर्स सबसे ज्यादा, लेकिन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget