एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: रणनीति फाइनल! गहलोत सरकार को ऐसे घेरेगी बीजेपी? CM की कल्याणकारी योजनाओं का इन मुद्दों से होगा मुकाबला

Rajasthan Election 2023: बीजेपी विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है. सीएम गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं का मुकाबला करने के तरीके पर कई बैठकें की गई हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गहलोत सरकार द्वारा कई योजनाओं की घोषणा की जा रही है. वहीं सामाजिक कल्याण की योजनाओं पर जोर शोर से काम हो रहा है. इधर गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी में बीजेपी भी जुट चुकी है. पार्टी सूत्रों की माने तो इसके लिए कई बैठकें की गई है.  भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और तुष्टिकरण की राजनीति जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है.

सवाई माधोपुर में संपन्न हुई दो दिवसीय बीजेपी चिंतन बैठक में गहलोत सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं का मुकाबला करने का फॉर्मूला तैयार किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, पार्टी प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और विपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित पार्टी नेताओं ने सीएम की कल्याण योजनाओं का मुकाबला करने के तरीके खोजने के लिए कई बैठकें कीं.

बैठक के बाद वरिष्ठ नेता ने बताई- किन मुद्दों को बीजेपी करेगी उजागर?

 बैठक में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने कहा ''बीकानेर में पीएम मोदी के भाषण से प्रेरणा लेते हुए नौकरशाहों, विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा. राज्य में अपराध के रिकॉर्ड, खासकर महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध और बहुसंख्यकों की कीमत पर अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण को जनता के सामने उजागर किया जाएगा.''

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि बैठक के दौरान पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की गई जिसके कारण राज्य में युवाओं को परेशानी उठानी पड़ी है. राज्य में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के भाषणों में इस मुद्दे का जिक्र हुआ है.

मुकाबले के लिए क्या होगा सबसे बड़ा मुद्दा?

“पिछले दो वर्षों में, बीजेपी ने युवाओं का समर्थन हासिल करने के लिए इस मुद्दे को उठाने के लिए कोई मंच नहीं छोड़ा है. पेपर लीक के कारण 60 लाख से अधिक उम्मीदवारों को नुकसान हुआ है, यह गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं का मुकाबला करने का सबसे बड़ा मुद्दा होगा, ”

बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जोशी ने कहा कि पार्टी ने वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget