एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है', पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के इस बयान से सियासी हलचल तेज

Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि जाति केवल दो हैं, एक पुरुष और एक महिला जाति है. जो हमारी खुद की जाति हैं, इस जाति की अगर गिनती करें तो पूरे राजस्थान की आधी शक्ति हमारी महिलाएं हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ( EX CM Vasundhara Raje) ने पीएम नरेंद्र मोदी के जयपुर दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है. जिससे यहां सियासत गरमा गई है. उन्होंने कल कहा कि मैं राजस्थान की सेवा करुंगी और कहीं नहीं जाने वाली हूं.  वसुंधरा राजे ने कहा कि जाति केवल दो हैं, एक पुरुष और एक महिला जाति है. जो हमारी खुद की जाति हैं, इस जाति की अगर गिनती करें तो पूरे राजस्थान की आधी शक्ति हमारी महिलाएं हैं. इसलिए महिला शक्ति के अटूट बंधन और प्यार के चलते मैं  राजस्थान को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाली. यही रहूंगी और आप की सेवा करूंगी. 

आरक्षण बिल पर बोलीं राजे 
उस दौरान राजे के सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. राजे ने एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं है. यह बात आप सभी को याद रखनी होगी. इन बातों के बात से कई सियासी संकेत निकाले जा रहे हैं. बीजेपी नेत्री वसुंधरा राजे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना अधूरी है.

'महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा'
इस दौरान राजे ने महिलाओं से रक्षा सूत्र भी बंधवाया है. उन्होंने कहा कि यहां मौजूद महिलाओं का जोश देख कर यह तय है कि नारी शक्ति का यह प्रवाह राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा. रक्षा सूत्र यूं तो कच्चा धागा है, पर मजबूत और अटूट है. मेरे लिए सुरक्षा कवच है. इसमें राजस्थान की संपूर्ण महिलाओं की शक्ति है जो मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा. प्रदेशवासियों की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

भगवान कृष्ण का सुनाया प्रसंग 
राजे ने इस दौरान भगवान कृष्ण और द्रोपदी का एक प्रसंग सुनाया. महाभारत में कृष्ण की अंगुली कट गई तो द्रौपदी ने साड़ी फाड़ कर कृष्ण की उंगली पर बांधी थी. कृष्ण ने भी कौरवों से उनकी रक्षा की थी. मैं भी कृष्ण की प्रेरणा से आपकी सेवा करूंगी और हर राजस्थानी के हक के लिए लड़ती रहूंगी. पूर्व सीएम ने कहा कि यह धागा उसे ही बांधे जो इस धागे का धर्म निभाये, जैसे भगवान कृष्ण.  उन्होंने कहा कि समाज रूपी बगीचा तब ही खूबसूरत दिखेगा जब उसमें सभी किस्मों के फूल समान भाव से खिलेंगे. अब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं,जहां हमारी बेटियां बेखौफ अपना बचपन जी सकें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: युवाओं के सिर चढ़ा चंबल रिवर फ्रंट का क्रेज, 8 हजार लोग करेंगे प्रतिदिन निशुल्क प्रवेश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget