एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सिद्धी कुमारी 5 सालों में हुईं अरबपति, हिमाचल में है डेढ़ सौ बीघे का जंगल

Rajasthan BJP Candidate: चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख थी. इस दिन BJP-कांग्रेस समेत सभी दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. दाखिल किए गए हलफनामे से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Rajasthan BJP Candidate New Worth: राजस्थान के दो सौ विधानसभा सीटों पर आगामी 25 नवंबर को चुनाव होना है. चुनाव में महज कुछ दिन और बाकी है और प्रदेश में सियासी सरगर्मियां अपने उफान पर है. कांग्रेस-बीजेपी सहित सभी दलों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं. सोमवार (6 नवंबर) को राजस्थान में चुनावी नामांकन की लास्ट डेट थी और इस दौरान कई दलों उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे. नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों के जरिए दाखिल किये गए हलफनामें कई चौंकान वाले खुलासे हुए हैं. 

बीकानेर पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धी कुमारी के हलफनामे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सिद्धी कुमारी राजस्थान के बीकानेर राजघराने से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने बीकानेर ईस्ट सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में लगातार चौथी बार नामांकन भरा है. सिद्धी कुमारी के हलफनामे के मुताबिक, पिछले सालों में वह करोड़पति से अरबपति के लिस्ट में शामिल हो गई हैं. साल 2018 में जहां उनकी संपत्ति 8.89 करोड़ रुपए थी, तो वहीं साल 2023 में उनकी संपत्ति बढ़कर सौ करोड़ रुपये से अधिक 1.11 अरब रुपये पर पहुंच गई है. 

दादी से मिली 80 करोड़ रुपये की संपत्ति
उनकी दौलत में बेतहाशा इजाफे की वजह है, उनकी दिवंगत दादी के दौलत का एक बड़ा हिस्सा सिद्धी कुमारी को मिलने से हुआ है. बीजेपी प्रत्याशी को दादी सुशीला कुमारी की मौत के बाद लगभग 80 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली. वह बीकानेर राजघराने की सदस्य थी, इसी साल मार्च में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था. बीजेपी प्रत्याशी सिद्धी कुमारी के हलफनामे के मुताबिक, उनकी अचल संपत्ति 30 लाख रुपए से बढ़कर 85.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. उनकी चल संपत्ति में भी बेतहाशा इजाफा हुआ है, साल 2018 के विधानसभा चुनाव में सिद्धी कुमारी ने कुल 3.67 करोड़ रुपए चल संपत्ति दर्शायी थी. जो साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बढ़कर 16.52 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. 

इन जगहों पर भी सिद्धी कुमारी की प्रोपर्टी
इसके अलावा सिद्धी कुमारी के पास हिमाचल प्रदेश के चंबा में लगभग 147 बीघा जमीन है, जबकि बीकानेर गजनेर ग्राम पंचायत में उनके पास 247 बीघा जमीन है. उनके पास पूरे देश में कई कीमती संपत्ति मौजूद है, जिनमें जमीन, खेत, कीमती फ्लैट और प्लाट शामिल है. उनके पास हिमाचल में करीब डेढ़ सौ बीघे का जंगल भी है. इतना ही नहीं जूनागढ़ स्थित प्राचीन संग्रहालय सिद्धी कुमारी के हिस्से में ही है. जिसकी बाजार कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक है. करणी भवन में 34 करोड़ रुपए से अधिक उनका हिस्सा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो खूबसूरत फ्लैट है, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 28 करोड़ रुपए है. इसी तरह राजधानी दिल्ली में एक करोड़ चौबीस लाख रुपए का बेशकीमती और खूबसूरत फ्लैट है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, बोले- 'रामलला 600 साल और टेंट में रहते अगर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget