एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: विधायक हेमाराम चौधरी का चुनावी मैदान में उतरने से इनकार, बताया इसलिए नहीं लड़ना चाहते हैं इलेक्शन

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक हेमाराम चौधरी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एक बार फिर अपना मन बना चुके हैं. चौधरी पिछली बार भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एक बार फिर अपना मन बना चुके हैं. जाट बाहुल्य क्षेत्र में चर्चित गुड़ामालानी सीट से विधायक हेमाराम चौधरी ने चुनाव नहीं लड़ने की अपनी जिद जारी रखी है. इसको लेकर करीब 3 घंटे तक मान मनौव्वल का दौर भी चला. गुड़ामालानी में एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में बड़ी संख्या में गुड़ामालानी सिणधरी व धोरीमना क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे. जहां पर हेमाराम चौधरी के सामने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा. लेकिन हेमाराम चौधरी ने कहा कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं को अवसर देना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में वो फिट नहीं बैठते इसके साथ कई और कारण भी बताएं.

 स्थल में मौजूद कार्यकर्ता हुए भावुक 

गुड़ामालानी में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप चुनाव तो लड़िए इस दौरान सभा स्थल में मौजूद कई कार्यकर्ता भावुक भी हो गए. विधायक हेमाराम चौधरी के पांव में अपनी पगड़ी तक रख दी और खाना भी नहीं खाने की बात भी कहीं. विधायक हेमाराम चौधरी भी भावुक हो गये. अपना साफा उतार कर रख दिया कहा कि आप लोग मेरी बात नहीं मानोगे तो में भी अन्न जल त्याग दूंगा. बता दें की मारवाड़ में पगड़ी आन बान शान की प्रतीक मानी जाती है.

सचिन पायलट से माने थे हेमाराम चौधरी

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले दो चुनावों से चुनाव नहीं लड़ने का मन बन चुके थे. 2018 के चुनाव में विधायक हेमाराम चौधरी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था. कई कांग्रेसी नेताओं ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया लेकिन वो नहीं माने आखिरकार पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने हेमाराम चौधरी से चुनाव लड़ने के लिए कहा उसके बाद हेमाराम चौधरी ने चुनाव लड़ने की बात मानी.  कुछ दिनों पहले सचिन पायलट ने एक सभा में कहा था कि हेमाराम जी को मैंने प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आदेश दिया था कि आपको चुनाव लड़ना है और उन्होंने मेरी बात मानी और चुनाव लड़ा था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे कोटा, भाग की 17 विधानसभा सीटों को लेकर करेंगे चर्चा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget