एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: BJP ने की विधानसभा चुनाव की तैयारी, लेकिन कांग्रेस में अभी संगठनात्मक नियुक्ति भी नहीं हुई पूरी 

BJP नए वोटर्स को जोड़ने के लिए कार्यशाला कर रही है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के पद खाली अभी भी खाली हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सोमवार को बीजेपी के जिला संयोजक और विधानसभा संयोजकों की कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में मतदाता सूचियों में जो नए वोटर्स जुड़े हैं, उन्हें किस प्रकार से बीजेपी से जोड़ा जाए, इसके लिए कार्यशाला में जानकारी दी गई.

जानकारी के अनुसार, राजस्थान में लाखों की संख्या में नए मतदाता जुड़े हैं, जो पहली बार अपना वोट डालेंगे. बीजेपी की निगाह नए मतदाता पर है और सोमवार की कार्यशाला में भरतपुर जिले में लगभग डेढ़ लाख नए मतदाताओं के बीच जाने की रणनीति बनाई है. आज की कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, विधानसभा चुनाव के जिला संयोजक मोहन सिंह रारह , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरव ताखा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हंसिका गुर्जर, विधानसभा संयोजक सहित बीजेपी कई कार्यकर्ता और मंडल प्रमुख उपस्थित रहे.

भरतपुर संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने बताया है कि राजस्थान में 18 साल से लेकर 23 साल तक के नए मतदाता जो पहली बार विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे, उन्हें बीजेपी से जोड़ने के लिए 21 जनवरी से 10 फरवरी तक अभियान चलेगा. प्रत्येक मंडल तक संयोजक नियुक्त किये हैं. तीन चरणों में नए मतदाताओं से जुड़ने के लिए रणनीति बनाई गई है. पहले सार्वजनिक स्थानों पर केनोपी लगाकर उसके बाद संस्थागत जो संस्थाए है उनपर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ा जायेगा और उसके बाद बूथ स्तर पर नए मतदाओं को भाजपा से जोड़ने का काम बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा. 

कांग्रेस ने नहीं की सभी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति
कांग्रेस की बात करें तो लगभग ढाई साल बीत जाने के बाद भी अभी कई जिलों में जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई है. जब जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष ही नहीं है तो विधानसभा के चुनाव में कैसे वापसी का सपना कांग्रेस पार्टी देख रही है. लोगों में इस बात की चर्चा भी है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर कई जगह रोष भी देखा गया है. 

ढाई साल बाद भी राजस्थान में अभी 100 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही कई जिला अध्यक्षों के पद खाली हैं और कांग्रेस पार्टी के आला नेता 2023 में सरकार की वापसी की बात करते हैं. कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता कुछ भी बोलने से बच रहे है और यही कहते है की जल्दी ही जिला अध्यक्षों की और बाकी रहे ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी. अब देखने वाली बात यही है की कब तक जिला अध्यक्षों की और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: किसान सम्मेलन में BJP सरकार पर सचिन पायलट ने किया हमला, MSP पर केंद्र से कानून बनाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget