एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: क्या राजस्थान में कोई तीसरी पार्टी बनेगी किंगमेकर, सपा-बसपा और AAP नतीजों पर डालेंगी असर?

Rajasthan Election 20223 News: राजनीतिक विश्‍लेषक प्रकाश भंडारी ने कहा, "हालांकि, कांग्रेस लगभग 70 सीटें जीतती दिख रही है. ऐसे में उनके लिए सरकार बनाना मुश्किल लग रहा है."

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान को परंपरागत रूप से "दो दलीय राज्य" के रूप में जाना जाता है, जहां पिछले कुछ दशकों में सत्ता वैकल्पिक हाथों में स्थानांतरित होने की प्रवृत्ति देखी गई है. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ, राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि मतदान प्रतिशत 'उम्मीद से कहीं अधिक' था. चुनाव आयोग ने 74 प्रतिशत से अधिक मतदान की घोषणा की. हालांकि अंतिम आंकड़े अभी घोषित नहीं किए गए हैं, क्योंकि कई मतदान केंद्रों पर लोग रात 8 बजे के बाद भी लंबी कतारों में खड़े थे.

जहां कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षक मतदान के प्रतिशत को देखते हुएबीजेपी की तरफ रुझान मान रहे हैं, वहीं इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि क्या बागी और बसपा (BSP), सपा (SP) और आप (AAP) जैसी अन्य पार्टियां नतीजों में बदलाव ला सकती हैं? सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की टीम के साथ-साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का खेमा भी नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. 

निर्दलीय विधायकों को एकजुट करने की तैयारी
राजनीतिक विश्‍लेषक प्रकाश भंडारी ने कहा, "कांग्रेस की सरकार बनी तो सीपी जोशी और बीजेपी की सरकार बनी तो सचिन पायलट को विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है." आखिरकार, अब चर्चा इस बात की हो रही है कि "कौन बनेगा मुख्यमंत्री?" राजनीतिक नेताओं का कहना है कि अगर बीजेपी जीती तो गेंद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पाले में जा सकती है और उन्हें नेतृत्व करने का मौका दिया जा सकता है. 

ऐसे में पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्दलीय समेत अन्य विधायकों को भी एकजुट किया जा सकता है. इस बीच, सूत्रों ने कहा कि सीएम गहलोत और उनकी टीम भी इसी तरह के संयोजन पर विचार कर रही है. राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनाने के लिए निर्दलीय बागियों और बसपा के विधायकों को एकजुट किया जा सकता है. पिछले दो कार्यकाल में बसपा के सभी छह विधायक दलबदलुओं की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस में विलय कर चुके हैं. इसी तरह समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी इस बार राजस्थान में अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज?
आम आदमी पार्टी (आप) ने अभी तक राज्य में खाता नहीं खोला है. शनिवार को कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्‍वास जताया कि कांग्रेस रेगिस्तानी राज्य में हर पांच साल बाद वैकल्पिक सरकार बनने की दशकों पुरानी प्रवृत्ति को खत्म कर देगी.

सीएम गहलोत ने कहा, 'इस बार हम दोबारा सरकार बनाएंगे और ये तय है.' बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 'आज लोग पूरे दिन लंबी लाइनों में खड़े रहे और कांग्रेस के कुशासन, जनविरोधी नीतियों और झूठी गारंटी के विरोध में मतदान किया.' चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने कहा, "पिछले पांच वर्षों से राज्य में लोग परेशान हैं, जिस कारण लोगों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुस्सा है.'

Rajasthan Election 2023: कहीं चुनाव का बहिष्कार तो कहीं स्ट्रेचर पर वोट डालने पहुंचे मतदाता, पाली में एजेंट की हर्ट अटैक से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget