एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अजमेर डिस्कॉम ने 3 दिन में 11 जिलों से वसूले 13 करोड़, 3868 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

अभियान के तहत निगम की टीम ने 9907 उपभोक्ताओं से 12.96 करोड़ रुपयों से अधिक की राजस्व वसूली की है. इस उपलब्धि के साथ निगम पहली बार जनवरी माह में ही 100 फीसदी राजस्व वसूली के करीब पहुंचा

Ajmer Discom News: साल 2023 के पहले महीने में ही अजमेर डिस्कॉम ने रिकॉर्ड कायम किया. अजमेर बिजली वितरण निगम ने जनवरी माह में राजस्व वसूली में शानदार उपलब्धि हासिल की. डिस्कॉम ने राजस्व वसूली अभियान के तहत महज 3 दिन में 13 करोड़ रुपयों की वसूली की. प्रदेश के 11 जिलों से यह राशि वसूली की गई है. इस उपलब्धि के साथ निगम पहली बार जनवरी माह में ही 100 फीसदी राजस्व वसूली के करीब पहुंचा. डिस्कॉम ने इस वित्तीय वर्ष में 102 परसेंट रेवेन्यू कलेक्शन का टारगेट तय किया है.

3868 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण के नेतृत्व में 20 जनवरी से 31 जनवरी के बीच अजमेर डिस्कॉम का राजस्व वसूली अभियान जारी है. अभियान के तहत निगम की टीम ने 9907 उपभोक्ताओं से 12.96 करोड़ रुपयों से अधिक की राजस्व वसूली की है. भुगतान नहीं करने पर 3868 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं. एमडी ने बताया कि डिस्कॉम ने अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के लक्ष्य तय किए थे. डिस्कॉम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर तीन दिन में ही महज 3 दिन में ही लगभग 13 करोड़ की राजस्व वसूली की है.

इन 11 जिलों से वसूली यह राशि

प्रबंध निदेशक ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान के दौरान अब तक नागौर सर्किल से 1.91 करोड़ रुपए, झुंझुनूं सर्किल से 1.86 करोड़ रुपए, उदयपुर सर्किल से 1.75 करोड़ रुपए, राजसमंद सर्किल से 1.61 करोड़ रुपए वसूल किये गए. भीलवाड़ा सर्किल से 1.56 करोड़ रुपए, अजमेर जिला सर्किल से 1.12 करोड़ रुपए, सीकर सर्किल से 98.95 लाख रुपए, चित्तौड़गढ़ सर्किल से 96.35 लाख रुपए, बांसवाड़ा सर्किल से 43 लाख रुपए वसूल किये गए. अजमेर सिटी सर्किल से 30.10 लाख, डूंगरपुर सर्किल से 26.34 लाख रुपए, प्रतापगढ़ सर्किल से 21.48 लाख रुपए राजस्व वसूली की गई है.

इस फाइनेंशियल ईयर में टारगेट 102 फीसदी

अजमेर डिस्कॉम के एमडी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक 99.34 फीसदी रिकॉर्ड राजस्व की वसूली की गई है. निगम का इस वित्तीय वर्ष 102 फसदी राजस्व वसूली का लक्ष्य है. उन्होंने भरोसा जताया कि डिस्कॉम के अधिकारी और कर्मचारी इसी तरह कड़ी मेहनत करते रहेंगे और इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि अजमेर डिस्कॉम सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है. सभी उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है कि समय पर बिजली का बिल जमा कराएं, जिससे डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति में और अधिक सुधार हो सके.

ये भी पढ़ेंः

Rajasthan: PM मोदी के मेवाड़ दौरे की BJP ने बनाई रणनीति, जनसभा में प्रदेश भर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget