एक्सप्लोरर

Rajasthan में टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, लाखों की रिश्वत लेते धरे गए GST के बड़े अधिकार

Rajasthan ACB: एसीबी की टीम ने लाखों रुपए की जीएसटी (GST) चोरी करने वाले बड़े अधिकारियों को धर दबोच है. ये कार्रवाई उदयपुर (Udaipur) और भीलवाड़ा (Bhilwara) में हुई है.

Rajasthan ACB Team in Action Mode: राजस्थान (Rajasthan) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम एक्शन मोड में है. भ्रष्टाचार (Corruption) पर लगाम लगाने के लिए एसीबी की तरफ से लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. रविवार को एसीबी की टीम ने चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की जीएसटी (GST) चोरी करने वाले बड़े अधिकारियों को धर दबोच है. ये कार्रवाई उदयपुर (Udaipur) और भीलवाड़ा (Bhilwara) में हुई जो रविवार देर रात तक चलती रही. एसीबी ने भीलवाड़ा जीएसटी एडिशनल कमिश्नर मोहम्मद हुसैन अंसारी (Mohd Hussain Ansari), वाणिज्य कर अधिकारी दिनेश टेलर, दलाल नीलेश अग्रवाल, बिचौलिया राजमल और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी लक्ष्मण अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. 

हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई 
जीएसटी एडिशनल कमिश्नर मोहम्मद हुसैन अंसारी को मुर्शिद नगर सेक्टर 12 स्थित निवास से 4 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एडिशनल कमिश्नर के घर पर एसीबी ने छापा मारकर रिश्वत देने आए दलाल पानेरियों की मादड़ी निवासी निलेश अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पूरे मामले में मिलीभगत होने पर भीलवाड़ा जीएसटी अधिकारी सहित अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है. 

मिली थी गुप्त सूचना 
एसीबी महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि जीएसटी (वाणिज्यिक कर विभाग) भीलवाड़ा में टैक्स चोरी का एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा है. जिसमें कर विभाग के अधिकारी कर्मचारी, दलाल और व्यापारी मिलीभगत करके सरकार को करोड़ों से राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं. रविवार को टैक्स चोरी रैकेट के तहत दलाल निलेश व्यापारियों से रिश्वत के 4 लाख रुपए लेकर उदयपुर जीएसटी एडिशनल कमिश्नर मोहम्मद हुसैन अंसारी के घर पहुंचा था.

रखी जा रही थी निगरानी 
एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार एसीबी की टीम सूचना के मुताबिक इस पूरे रैकेट पर निगरानी रख रही थी. जैसे ही निलेश ने एडिशनल कमिश्नर मोहम्मद हुसैन अंसारी को रिश्वत के 4 लाख रुपए दिए, तभी एसीबी टीम ने छापा मारकर अंसारी और दलाल निलेश को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद टीम ने रिश्वत चोरी में मिलीभगत होने पर अन्य को दबोचा. 

ऐसे बढ़ाया अपना नेटवर्क
अधिकारियों ने बताया कि भीलवाड़ा के प्रमुख ट्रांसपोर्टर राजमल उर्फ राजू अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी आरसी व्यास और लक्ष्मण अग्रवाल खुद अपने लिए माल मंगाते हुए टैक्स चोरी का गणित समझ गए तो उन्होंने अन्य व्यवसायियों के साथ-साथ जीएसटी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपने नेटवर्क में शामिल किया. ये लोग से दावा करते थे कि जीएसटी अधिकारि हमारी सेटिंग है. तो जो भी माल मंगवाना हो तो बताओ.

अपनाते थे 2 तरीके 
अधिकारियों ने ये भी बताया कि ट्रांसपोर्टर माल ज्यादा मंगाते और टैक्स कम देते थे. इसके लिए 2 तरीके अपनाते थे. एक जिसमें माल की कीमत कम दिखाकर टैक्स बचा लेते थे. दूसरा, ऑफलाइन विल्टी बनाकर पुरा टैक्स ही गायब कर देते थे. अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों को ये अपने नेटवर्क में शामिल करते थे ताकि 2 नंबर के माल पहुंचाने में बड़ा नेटवर्क तैयार हो सके.

ये भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से उदयपुर पहुंची 2 छात्राएं, बयां किए युद्ध के डरावने हालात

Rajasthan News: अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की छवि चमकायेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, दो दिवसीय कार्यक्रम में मिली ये ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget