एक्सप्लोरर

Bisalpur Dam Update: तीन साल बाद खुला बीसलपुर डैम, छोड़ा गया 6 हजार क्यूसेक पानी, आसपास के गांवों में अलर्ट जारी

Rajasthan News: बीसलपुर बांध की जलभराव क्षमता 315.50 पूरी होने पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बांध के दो गेट खोले गए. दोनों गेट से करीब 6 हजार क्यूसेक पानी बाहर निकाला जा रहा है.

Bisalpur Dam: राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों की लाइफलाइन कहलाने वाला अजमेर (Ajmer) संभाग का सबसे बड़ा बीसलपुर बांध आज छलकने लगा है. बांध की जलभराव क्षमता 315.50 पूरी होने पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बांध के दो गेट खोले गए. कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र सिंह सागर व अन्य अधिकारियों ने गेट खोलने से पहले बीसलपुर बांध पर पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की.

इसके बाद पानी की निकासी के लिए गेट नंबर 9 व 10 खोले गए. इन दोनों गेट से करीब 6 हजार क्यूसेक पानी बाहर निकाला जा रहा है. कई जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध के गेट 19 साल में छठी बार खुले हैं. सुरक्षा के लिए प्रशासन ने नदी किनारे बसे क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है.

19 साल में छठी बार छलका बीसलपुर
करीब दो दशक में बीसलपुर 6 बार लबालब भरा है. बीते 19 साल में आज 26 अगस्त 2022 को छठी बार बीसलपुर बांध के गेट खोले गए हैं. पहली बार 18 अगस्त 2004 को गेट खोले गए थे. इसके बाद दूसरी बार 25 अगस्त 2006, तीसरी बार 19 अगस्त 2014, चौथी बार 10 अगस्त 2016, पांचवीं बार 20 अगस्त 2019 को गेट खोले गए थे.

तीन जिलों की प्यास बुझाता है बीसलपुर
बीसलपुर बांध छलकने से राजस्थान के कई जिलों में खुशी की लहर है. यह रोजाना तीन जिलों की प्यास बुझाता है. यहां से जयपुर को 600 एमएलडी, अजमेर को 315 एमएलडी व टोंक को 50 एमएलडी पानी प्रतिदिन सप्लाई किया जाता है. एक एमएलडी में 28 लाख लीटर पानी है. इन शहरों के साथ 1800 गांवों को डेढ़ साल तक सप्लाई करने जितना पानी जमा हो गया है. बीसलपुर भरने से पेयजल की सप्लाई सुचारु होगी. खेती-किसानी के लिए सिंचाई में सुविधा होगी.

बीसलपुर में आता है इन नदियों का पानी
बीसलपुर बांध में प्रदेश की कई नदियों का पानी पहुंचता है. यहां बनास, बेड़च, त्रिवेणी, मेनाली, गंभीरी, खारी, कोठारी, वागन नदी का पानी आता है. बीसलपुर बांध का शिलान्यास वर्ष 1985 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर व सिंचाई मंत्री परसराम मदेरणा ने किया था. शिलान्यास के 2 साल बाद वर्ष 1987 में इस बांध का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका. बांध बनने में करीब 9 साल का समय लगा. वर्ष 1996 में यह बांध बनकर तैयार हुआ था. इस बांध की जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है. इसमें 38.708 टीएमसी पानी का भराव होता है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Flood: कोटा में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM गहलोत, कहा- नुकसान का उचित मुआवजा मिलेगा

Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब नहीं होगी ट्रांसपोर्ट की दिक्कत, शुरू हुई ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget