एक्सप्लोरर

Rajasthan Board Exam: राजस्थान में बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ी खबर, जानिए किस डेट से होंगी 10वीं और12वीं की परीक्षाएं, जल्द आएगा रिवाइज्ड टाइम टेबल

Rajasthan 10th -12th Class Board Exams Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं अब 3 मार्च की जगह 24 मार्च से होंगी.

10th -12th Class Board Exams Date:  राजस्थान में चल रहे विधानसभा सत्र (Assembly Session) में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने सदन को अवगत करवाया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board Of Secondary Education) की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं अब 24 मार्च से आयोजित की जाएगी.

ये परीक्षाएं पहले 3 मार्च से शुरू होने वाली थी. लेकिन अब ये 24 मार्च से होंगी और परीक्षाओं को लेकर रिवाइज्ड टाइम टेबल जल्द बताया जाएगा.

इस तारीख से होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

इसके साथ ही उन्होंने सदन में ये भी जानकारी दी है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नियमित परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) 15 से 28 फरवरी, 2022 के बीच होंगी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से 28 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली है. राजस्थान सरकार ने हाल ही में कोरोना की पाबंदियों में छूट दी है. जनवरी में प्रदेश भर के शहरी स्कूल कोरोना के कारण बंद किए गए थे. बता दें, गुरुवार से ही कक्षा 6 से 9 वीं तक के स्कूल दोबारा खुले हैं.

UP Election 2022: चुनाव मैदान में आज भी टक्कर जोरदार, यूपी-उत्तराखंड में PM मोदी की रैली, रामपुर में प्रचार करेंगे अखिलेश यादव

परीक्षा सेंटर्स पर होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

शिक्षा मंत्री के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं में कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा. परीक्षा सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था होगी. बोर्ड की तरफ से इसके लिए अलग से गाइडलाइन जारी की जाएगी. कोरोना के केस कम होने के कारण स्कूल खोलने के साथ ही अब परीक्षाएं करवाने का फैसला किया है.

Unnao News: उन्नाव में 8 दिसंबर से लापता दलित युवती का शव मिला, पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों पर की यह कार्रवाई

 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget