एक्सप्लोरर

Rahul Kaswan Resigns: टिकट कटने से नाराज राहुल कस्वां ने दिया BJP से इस्तीफा, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल?

Rahul Kaswan Resigns: चूरू लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद से ही राहुल कस्वां बीजेपी से नाराज चल रहे थे. उन्होंने पार्टी से सवाल भी किया था कि क्या वह टिकट दिए जाने के काबिल नहीं हैं?

Rahul Kaswan Resigns from BJP: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार (11 मार्च) को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.

दरअसल, बीजेपी की पहली उम्मीदवार सूची में चूरू सीट से राहुल कस्वां का टिकट काट दिया गया था, जिससे वे खासा नाराज दिखाई दिए. इसके बाद से ही वह बीजेपी आलाकमान के सामने सवालों की झड़ी लगाते रहे. बीजेपी छोड़ने के बाद कस्वां को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

इस्तीफा देते हुए क्या बोले राहुल कस्वां?

राहुल कस्वां ने एक्स पर लिखा, ''राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार, मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं. राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं.''

उन्होंने आगे कहा, ''समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया. विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया.''

'चूरू लोकसभा का भविष्य जनता करेगी तय'

बता दें कि चूरू सीट से बीजेपी ने इस बार पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को उम्मीदवार बनाया है. इस फैसले पर कस्वां ने खुले आम नाराजगी जताई. साथ ही उन्होंने आठ मार्च को शक्ति प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, ''जयचंदों के बीच रहने वाले जयचंद, जयचंदों की बात करते हैं. कोई एक व्यक्ति चूरू लोकसभा के भविष्य को तय नहीं करेगा. चूरू लोकसभा के भविष्य को यहां की जनता तय करेगी.''

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: ‘अभी कई दिग्गज ज्वाइन करेंगे पार्टी’, चुनाव से पहले कांग्रेसियों की BJP में एंट्री से हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget