एक्सप्लोरर

Rajasthan: मानगढ़ में राहुल गांधी ने आदिवासियों से कहा- 'सारी जमीन आपकी है, लेकिन BJP चाहती है कि आप...'

Rahul Gandhi in Rajasthan: मानगढ़ में राहुल गांधी बोले, 'इंदिरा गांधी कहती थीं देश की सारी जमीन आदिवासियों की है, लेकिन बीजेपी उन्हें 'वनवासी' कहने लगी क्योंकि बीजेपी चाहती है आदिवासी जंगल में रहें.'

Rahul Gandhi in Mangarh: बांसवाड़ा स्थित आदिवासियों के सबसे बड़े आस्था के धाम मानगढ़ (Mangarh Dham) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सभा हुई. इस सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. राहुल गांधी ने दनता को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार की योजनाओं की भरपूर तारीफ की. वहीं मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया. इसके अलावा, 'आदिवासी' और 'वनवासी' शब्द को लेकर बीजेपी को घेरा. 

'दादी इंदिरा गांधी ने बताया था आदिवासी क्या है?'
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि एक बार उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी से पूछा कि दादी यह 'आदिवासी' शब्द का क्या मतलब है? राहुल गांधी ने कहा, 'जैसे आप जानते हो, वह आदिवासियों से बहुत प्यार करती थीं, मोहब्बत करती थीं. आपसे बहुत गहरा रिश्ता था उनका. इंदिरा गांधी जी ने कहा यह हिंदुस्तान के पहले निवासी हैं. जो हमारी जमीन है जिसको आज हम भारत कहते हैं, यह जमीन इन आदिवासियों की जमीन थी. फिर उन्होंने कहा जो आज का मॉडर्न समाज है, उसको आदिवासियों से जिंदगी जीना समझना चाहिए.'

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने 'वनवासी' शब्द दिया, जिसका मतलब वो लोग जो जंगल में रहते हैं. हम आपको आदिवासी कहते हैं. यह पूरा का पूरा देश आपका है. बीजेपी चाहती है कि आप इस देश के ओरिजिनल मालिक नहीं हों, आप तो जंगल में रहते हों. यह आपका अपमान है. यह भारत माता का अपमान है. बीजेपी, आरएसएस चाहती है कि आप जंगल में रहें, जंगल के बाहर न निकलें. आपके बच्चे इंजीनियर ना बनें, डॉक्टर ना बनें, लॉयर ना बनें, बिजनेस ना चलाएं.

'मोदी चाहें तो दो दिन में मणिपुर में शांति कर दें'
राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज संसद में अपने भाषण में मैंने कहा हिंदुस्तान एक आवाज, हर नागरिक की आवाज है, आदिवासियों की आवाज है, पिछड़ों की आवाज है दलितों की आवाज है. बीजेपी की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी. तीन चार महीने से मणिपुर में आग जल रही है. लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं. महिलाओं का बलात्कार हो रहा है. मैंने कहा कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है. बीजेपी की विचारधारा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की. देखिए तीन चार महीने से आग लगी है. अगर प्रधानमंत्री सेना से कहें तो 2 दिन में शांति हो जाए. प्रधानमंत्री आग को जलाना चाहते हैं. वह जहां जाते हैं नफरत फैलाते हैं. 

की गहलोत सरकार की तारीफ
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने क्या-क्या किया. चिरंजीवी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम देश का सबसे बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है, स्कूटी योजना, कोचिंग क्लास योजन सहित अन्य है. आगे कहा की दिल्ली रहता हूं, जब चाहे राजस्थान बुला लो, अजाउंगा. दिल से मदद करेंगे. चाहते हैं आपका सपना है पूरा हो.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राहुल गांधी के मंच से राजस्थान को लेकर सचिन पायलट ने की भविष्यवाणी, कहा- 'पार्टी की जो नीति रही है उससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget