एक्सप्लोरर

Pulwama Widows Protest: पुलवामा शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार, वीरांगना बोलीं- 'जब तक...'

Rajasthan: गांव सुंदरावली में शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार है, लेकिन उनकी वीरांगना सुंदरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक मूर्ति का अनावरण नहीं होने देंगे. 

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले के नगर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरावली (Sundarawali) के रहने वाले जीतराम गुर्जर (Jitram Gurjar) पुलवामा (Pulwama) में शहीद हो गए थे. केंद्र सरकार द्वारा जो पैकेज उस समय शहीदों को दिया था वो उन्हें मिल गया है. राज्य सरकार की तरफ से भी कुछ घोषणाएं की गई थीं. शहीद की वीरांगना सुंदरी का कहना है कि राज्य सरकार की घोषणाओं का उन्हें लाभ नहीं मिला है. 

शहीद की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार
गांव सुंदरावली में पुलवामा हमले में शहीद हुए जीतराम गुर्जर की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार है, लेकिन शहीद की वीरांगना सुंदरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह शहीद जीतराम की मूर्ति का अनावरण नहीं होने देंगे.
 
पिछले कई दिनों से चल रहा था वीरांगनाओं का धरना
बता दें कि जयपुर में कई दिनों से शहीद की वीरांगनाओं द्वारा धरना दिया जा रहा था लेकिन कल सुबह वीरांगनाओं को उनके घर पहुंचा दिया गया था. भरतपुर के शहीद जीतराम गुर्जर की वीरांगना और उसके देवर व वीरांगना की बड़ी बेटी को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर बाहर पुलिसबल को तैनात कर दिया गया था जिससे किसी शहीद की वीरांगना उनसे मिल न सकें. 

वीरांगना के घर पर भारी पुलिस बल तैनात
कल शाम को भरतपुर की सांसद रंजीता कोली ने नगर अस्पताल पहुंचकर वीरांगना को बाहर निकालने की कोशिश की थी, इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद बताया गया कि इस धक्का-मुक्की में सांसद के हाथ में चोट भी लगी है. सांसद रंजीता कोली वीरांगना सुंदरी को  उसके घर ले जाने को लेकर अड़ी रहीं, जिसके बाद रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर वीरांगना को एम्बुलेंस के जरिए उसके घर सुंदरावली गांव में भेजा गया.

लेकिन उनके घर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जीतराम के घर पर डॉक्टर, एम्बुलेंस तैनात की गई है. वहीं वीरांगना का कहना है कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है, उसके बाद भी उनके घर पर डॉक्टर और पुलिस की तैनात की गई है.

'चार साल से सरकार ने नहीं की कोई सुनवाई'
वीरांगना सुंदरी ने बताया कि जयपुर हम खुद ही गए थे. हमारे घर पर पुलिस लगी हुई है, कल अस्पताल में भी पुलिस लगी हुई थी. उन्होंने कहा कि सरकार को लिखते-लिखते और मंत्रियों से मिलते-मिलते 4 साल हो गए लेकिन हमारी किसी ने नहीं सुनी. हमारी मांग है कि देवर को नौकरी मिल जाए और शहीद जीतराम के नाम से कॉलेज हो जाए. बार-बार हाथ जोड़कर हम सीएम से विनती कर रहे हैं कि वह देवर के लिए नौकरी और जीतराम के नाम से कॉलेज का नाम करवा दें.

सीएम क्या हमारा आदमी वापस दे सकते हैं. कल भी हमें यह कहकर ले जाया गया कि हम बीमार हैं, जबकि हमें कोई बीमारी नहीं है. हमारे घर पर भी पुलिस तैनात की गई है, जबकि हमें कोई परेशानी नहीं है, रात को भी झगड़ा कर दिया. हम रात को भी कह रहे थे कि घर जाएंगे, लेकिन हमें घर नहीं जाने दिया.

वहीं शहीद जीतराम के भाई विक्रम ने बताया कि 10 मार्च की सुबह लगभग 3 बजे पुलिस हमें जयपुर से नगर अस्पताल ले गई, वहां हमें पुलिस की देखरेख में रखा गया. परिवार के लोग हमसे मिलने आए तो उन्हें भी हमसे मिलने नहीं दिया गया.

क्या कहना है पुलिस का 
वीरांगना के घर तैनात सीओ आशीष प्रजापत का कहना है कि शहीद की वीरांगना की तबियत ख़राब थी, ट्रीटमेंट देने के बाद वीरांगना को डिस्चार्ज कर दिया गया था. आज वह अपने घर पर ही हैं. उनके घर डॉक्टर को तैनात किया गया है, ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं आये. साथ ही सुरक्षा को देखते हुए वीरांगना के घर पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है. वीरांगना की इच्छा थी कि मैं घर पर आराम करूं इसलिए उन्हें घर पर ही रखा गया है और एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: उदयपुर में अब नहीं होगी पानी की किल्लत, बांधों के निर्माण के लिए CM गहलोत ने मंजूर किए 1691 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget