एक्सप्लोरर

Rajsathan Politics: राजस्थान में चुनाव के एक साल पहले पीएम मोदी ने की सीएम अशोक गहलोत की तारीफ, क्या हैं इसके मायने?

Rajsathan News: प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत की तारीफ ऐसे समय की जब गुजरात में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. गहलोत गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज राजस्थान (Rajasthan) में थे. उन्होंने बांसवाड़ा में आयोजित 'मानगढ़ की गौरव गाथा' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की तारीफ की. प्रधानमंत्री ने कहा कि अशोक गहलोत और मैंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया था. वह हमारे बहुत से मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे, आज भी यहां मंच पर बैठे सभी मुख्यमंत्रियों में से वो सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं. प्रधानमंत्री ने गहलोत की तारीफ ऐसे समय की है, जब एक साल बाद ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. उनके इस बयान के अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं, 

अशोक गहलोत की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कब की

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में राजस्थान में हुए घटनाक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सबसे तगड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सचिन पायलट को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपे जाने की खबरों के बाद कांग्रेस विधायकों ने बगावत कर दी थी. इसके बाद अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के चुनाव से हट गए थे. 

प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत की तारीफ ऐसे समय की है, जब गुजरात में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं. गुजरात में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी गहलोत के पास ही है. इसलिए उनकी तारीफ के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाम नबी आजादी की विदाई के समय भी उनकी तारीफों के पुल बांधे थे. उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुई गुजराती पर्यटकों की हत्या के बाद आजाद की ओर से किए गए कार्यों को लेकर उनकी तारीफ की थी. इसके बाद कांग्रेस ने आजाद को दुबारा राज्यसभा नहीं भेजा. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नाम से अपना अलग राजनीतिक दल बना लिया है.  

प्रधानमंत्री पहले भी कर चुके हैं अशोक गहलोत की तारीफ

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ की हो. इससे पहले अप्रैल 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी गहलोत की तारीफ की थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई उस बैठक में प्रधानमंत्री ने राजस्थान की खूब जमकर तारीफ की थी. उन्होंने बैठक में अशोक गहलोत सरकार के भीलवाड़ा मॉडल की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टेस्टिंग को लेकर काफी प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा था कि गहलोत ने कोरोना से बने हालात को अच्छी तरह से डील किया है.

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ ऐसे समय की है, जब राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है. राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नजर काफी दिन से अशोक गहलोत की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लगी हुई है, लेकिन गहलोत उन्हें कुर्सी सौंपने को तैयार नहीं हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अशोक गहलोत की तारीफ राज्य की राजनीति में क्या गुल खिलाती है.

ये भी पढ़ें

Pushkar Fair: सीएम अशोक गहलोत के दीपदान से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला, देश विदेश से आएंगे मेहमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Embed widget