एक्सप्लोरर

Rajasthan: पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम गहलोत के बयान से घमासान, समर्थक मान रहे 'मास्टरस्ट्रोक'

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई यानी कल राजस्थान आ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच वार पलटवार भी जारी है.

Rajasthan News: राजस्थान में कल पीएम नरेंद्र मोदी दौरे पर रहेंगे. पिछली बार जब दौसा में पीएम नरेंद्र मोदी आये थे तो उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बजट में पुराना पन्ना पढ़े जाने की चुटकी भी ली थी. इस बार जब पीएम आ रहे हैं तो यहां कांग्रेस ने पहले से ही माहौल कुछ दूसरे तरीके का कर रखा है. क्योंकि, पिछले दिनों अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी हमलावर थी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राज में हुए कई मामलों पर जांच न होने का आरोप लगाया था.

इससे अशोक गहलोत सरकार पर लगातार दबाव दिखने लगा था. मगर गहलोत समर्थक कह रहे थे कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा दिखेगा. अब अशोक गहलोत ने एक साथ सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक पर पैसे लेने और राजे के सहयोग से अपनी सरकार बचाने की बात कह डाली है. अशोक गहलोत समर्थक इसे 'मास्टर स्ट्रोक' मान रहे हैं. समर्थकों का कहना है कि अभी और भी कुछ बातें सामने आ सकती है.

पीएम के दौरे पर दबाव बनाने की कोशिश
पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के चुनाव प्रचार के बाद राजस्थान में एक तरह से चुनावी शंखनाद करने वाले हैं. कांग्रेस और सरकार की रणनीति ऐसी है कि पीएम के इस दौरे से ज्यादा कुछ और मुद्दे पर चर्चा की जाय. यहां पर जिन बातों पर लोग दबी जुबान चर्चा करते थे और अब उसपर अशोक गहलोत ने खुलकर अपनी बात रख दी है. मानेसर और राजे की चर्चा से पीएम के दौरे पर राजनीतिक दबाव बनाने की बात समझी जा रही है.

अशोक गहलोत ने सब कुछ राजनीतिक फोकस कर दिया
चुनाव से पहले दो महीने तक चलने वाले महंगाई राहत कैंप की शुरुआत तीन से चार दिनों तक सीएम ने खूब बातें की मगर अब चुनावी मूड में दिखने लगे हैं. सरकार और संगठन का पूरा फोकस राजनीतिक दिखने लगा है. राजस्थान में कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त सभी तीनों सह प्रभारियों को एक्टिव कर दिया गया है.  सभी लगातार अपने क्षेत्र में डट गए हैं और मुख्यमंत्री ने बड़ी सभाओं और सम्मलेनों को संभाल लिया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पायलट ने वसुंधरा राजे को बताया CM गहलोत का 'लीडर', कांग्रेस के इस बड़े नेता ने कहा- 'पूरी तरह सहमत'

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget