एक्सप्लोरर

Rajasthan Suicide: नाराज प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, 'बॉडी' परिवार को देने से किया मना, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस हैरान

Pali Suicide: प्रेमी युगल आत्महत्या मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के पाली जिले (Pali) के रोहट पुलिस थाना (Rohat Police Station) क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े के आत्महत्या (Suicide) करने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक- युवती घर से भाग कर शादी करने वाले थे, लेकिन युवती के परिजन जबरन उसे वापस ले आए. वहीं मृतक युवक के परिजनों को गांव में आने से रोक दिया गया. इस बात से नाराज प्रेमी युगल ने सोमवार (19 जून) की रात को खेत में जाकर आत्महत्या कर लिया. दोनों ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

प्रेमी युगल की आत्महत्या की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर नमित मेहता और एसपी गगनदीप सिंगला भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली. एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि युवती के घर से गायब होने की सूचना पर परिजन युवक के घर पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक युवक के परिजनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमे युवक के माता-पिता और भाई जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने मारपीट के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.

खेत में प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी

मामले को लेकर पाली पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि खेत में एक प्रेमी युगल के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को मोर्चरी में रखवाया. मृतक प्रेमी निर्मल कि फेसबुक आईडी पर वीडियो और सुसाइड नोट मिले हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जिससे ये बात साफ हो पाएगी कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या क्यों की? या किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया.  

फेसबुक पर किया वीडियो अपलोड

आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल की पहचान पुलिस ने पाली जिले के रोहट के डाबर गांव के संगीता भाट उम्र 20 साल और नींमु उर्फ निर्मल गज्जा उम्र 24 साल के रुप में की है. दोनों ने मौत से पहले निर्मल के फेसबुक अकाउंट एक वीडियो अपलोड की है. वीडियो में लड़की ने अपने परिजनों पर जबरदस्ती शादी करवाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

सुसाइड नोट में क्या लिखा है?

मामले में आत्महत्या करने वाले युवक निर्मल ने सुसाइड नोट दोनों की चिता एक साथ जलाने की गुजारिश की है. मृतक ने सुसाइड नोट में कहा कि हम दोनों को आप लोग साथ जीने नहीं देंगे. मेरे परिवार को हिम्मत देना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों को सख्त सजा दिलवाना. मृतका युवती संगीता ने सुसाइड नोट में कहा कि वह निर्मल को अपना पति मान चुकी है, साथ ही उसने अपने परिवार वालों पर जबरदस्ती शादी करवाने का आरोप लगाया. उसने अपने मृत शरीर को परिवार वालों को देने से मना किया. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान की ऐसी विधानसभा सीट जिसे 2003 से कांग्रेस नहीं कर पाई फतह, ऐसे हैं सियासी समीकरण

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget