एक्सप्लोरर

पूर्व मंत्री के निजी सचिव शकूर खान को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, जासूसी के लगे हैं आरोप

Rajasthan News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शकूर खान को पुलिस रिमांड खत्म होने पर जयपुर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की अर्जी नहीं दी.

Rajasthan Espionage Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव शकूर खान को पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने जासूस शकूर खान को जयपुर की CJM कोर्ट में पेश किया. 

जांच एजेंसी ने आज की पेशी में शकूर खान की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाए जाने की अर्जी नहीं दी. इस पर कोर्ट ने शकूर खान को 11 दिनों के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजे जाने का आदेश दिया.

रिमांड के लिए दोबारा अर्जी दाखिल की जाएगी
शकूर खान को 21 जून तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया है.  पुलिस की तरफ से कहा गया कि आगे अगर फिर से पूछताछ की जरूरत पड़ेगी तो शकूर खान की रिमांड के लिए दोबारा अर्जी दाखिल की जाएगी. फिलहाल पूछताछ पूरी हो चुकी है और अभी पूछताछ के लिए कुछ भी नहीं बचा है. नए तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की पूछताछ की जा सकती है. 

कई जानकारी है चौंकाने वाली 
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शकूर खान अभी तक हर जगह कुर्ते पायजामे में ही नजर आता था, लेकिन आज उसने हाफ बांह की टी-शर्ट पहन रखी थी. आज वह कुछ परेशान भी लग रहा था. उसके चेहरे पर डर और तनाव साफ नजर आ रहा था. जांच एजेंसी ने दावा किया है कि शकूर खान से हुई पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है. इनमें कई जानकारी चौंकाने वाली है.  

'ज्यादा से ज्यादा सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी'
जासूस शकूर खान को पुलिस ने 28 मई को हिरासत में लिया था. तीन जून को उसे गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने शकूर खान को सात दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया था. जांच एजेंसी ने उसे जयपुर और जैसलमेर में रखकर पूछताछ की थी. स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर देवेश सिंह सत्तवान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए शकूर खान के खिलाफ जांच के दौरान पुख्ता सबूत जुटाकर ज्यादा से ज्यादा सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.

ये भी पढ़ें: जयपुर से पिकनिक मनाने टोंक गए थे 11 दोस्त, बनास नदी में डूबने से 8 की मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget