एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जैसलमेर में BSF DIG का बड़ा बयान, कहा- 'भारत सरकार ने...'

Pahalgam Terror Attack: जैसलमेर में बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र राठौड़ ने कहा कि हम आम दिनों में भी ऐसी कोताही नहीं बरतते हैं, क्योंकि हमारा दुश्मन भरोसे के लायक नहीं है वो कभी भी नापाक हरकत कर सकते है.

BSF DIG On Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े हुए. सवाल उठ रहा है कि आखिर पर्यटकों की हजारों की भीड़ के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे. इस बीच राजस्थान के जैसलमेर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है.

बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा, "पहलगाम की घटना बहुत दुखद घटना है, भारत सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं. जहां तक ​​सीमा का सवाल है, सीमाओं की रक्षा करना बीएसएफ की पहली जिम्मेदारी है. सीमाओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हमारी नजर हर कोने पर है, हमारे जवान किसी भी हमले को रोकने में सक्षम हैं. हम अपनी सभी एजेंसियों के साथ समन्वय में हैं. हम हमेशा 24 घंटे, साल के 365 दिन अलर्ट पर रहते हैं. बीएसएफ की मौजूदगी में सीमा पर कोई नापाक हरकत नहीं कर सकता."

 

'सीमा पर कोताही मंजूर नहीं'
उन्होंने कहा, "हमें पता है कि इस हरकत के पीछे कौन है. हम आम दिनों में भी ऐसी कोताही नहीं बरतते हैं क्योंकि हमारा दुश्मन भरोसे के लायक नहीं है वो कभी भी नापाक हरकत कर सकते है. लेकिन मैं सभी को ये भरोसा दिलाना चाहूंगा कि बीएसएफ एक प्रोफेश्नल और ट्रेंड फोर्स है, सीमा पर कोताही मंजूर नहीं है. किसी भी हमले को रोकने के लिए हमारे जवान सक्षम हैं."

'सीमा पर रहती है पैनी नजर'
डीआईजी योगेंद्र राठौड़ ने आगे कहा, "जहां तक सीमाओं की बात है हम हर समय सीमा पर नजर बनाए रखते हैं. ऐसे लोग जो सीमा पार सूचनाएं पहुंचा सकते हैं उनके लिए हम पुलिस, आर्मी और इंटेलीजेंस एजेंसी से बेहतर समन्वय बनाकर रखते हैं. हम ऐसे प्वॉइंट्स पर ड्यूटी करते हैं ताकि कोई भी ऐसी हरकत चाहे सीमा पार से हो या सीमा के अंदर जो हमारे लिए नुकसानदायक है उनको हम रोक सकें."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget