एक्सप्लोरर

Rajasthan News: चुनाव से पहले अब आरटीडीसी में भी लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम, जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण

Jaipur News: आरटीडीसी बोर्ड की 192वीं बैठक में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. वहीं होटल के किराए में छूट की श्रेणी में राजस्थान रत्न से सम्मानितों को शामिल किया जाएगा.

Old Pension Scheme News: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार उन सभी विभागों में ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को लागू करने में जुटी है, जहां पर इसकी मांग तेज है. उन सभी विभागों में इसके रोज मांग उठती है. ऐसे तमाम विभागों और सरकारी संस्थाओं में इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है. अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालन में अब आरटीडीसी के कार्मिकों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिल सकेगा. इस सिलसिले में पर्यटन भवन में आयोजित आरटीडीसी बोर्ड की 192वीं बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. 
 
फायदे में हैं आरटीडीसी के होटल
राठौड़ ने कहा कि निगम प्रबंधन प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. आरटीडीसी की होटल इकाइयां एवं पैलेस ऑन व्हील्स मुनाफे के साथ संचालित हो रही है. निजी होटल्स से प्रतिस्पर्धा के लिए 10 आरटीडीसी होटल इकाइयों में जीर्णोद्धार एवं उन्नयन के कार्य प्रगतिरत हैं. आरटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान वेडिंग एंड कॉन्फ्रेंस डेस्टिनेशन के रूप में देश के एक प्रमुख राज्य के रूप में अपनी जगह बना चुका है. उन्होंने बजट वर्ष 2023-24 की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमआईसीई (मीटिंग्स, इन्सेन्टिव, कॉंफ्रेन्स एंड एक्जीबिशंस) सेन्टर्स की स्थापना से प्रदेश को इस क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी.

राजस्थान रत्न से सम्मानितों को भी मिलेगी छूट 

आरटीडीसी होटल्स के शुल्क में छूट की श्रेणी में राजस्थान रत्न से सम्मानितों को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय किया गया. अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में शिथिलता देने पर चर्चा हुई. बैठक में बोर्ड सदस्यों के तौर पर पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक विजयपाल सिंह और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने अपनी राय रखी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections: 'बड़ी उम्र वालों को सत्ता का मोह खुद त्याग देना चाहिए...' सुखजिंदर सिंह रंधावा ने किसपर साधा निशाना? 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget