एक्सप्लोरर

राजस्थान में तेजी से बढ़ गई नए मतदाताओं की संख्या, जानिए किस सीट पर कितना हुआ बदलाव?

Rajasthan News: राजस्थान में मतदाताओं के साथ मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या में 10,89,723 की वृद्धि हुई है.

Rajasthan News: राजस्थान में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है. सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम एकीकृत मतदाता सूची जारी हुई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि एसएसआर-2025 कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया है.

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या में 10,89,723 की वृद्धि के साथ मतदान केन्द्रों की संख्या भी बढ़ गई है. महाजन ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने, त्रुटियों और विसंगतियों को संशोधित करने का काम किया गया.

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं मुख्य रूप से महिलाओं का पंजीकरण पर फोकस अधिकारियों ने किया. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से शादी के बाद प्रदेश में आने वाली महिलाओं का पंजीकरण नहीं होना और पता बदलने की स्थिति में नए स्थान के मान्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना बड़ी बाधा थे.

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने दूसरे राज्यों से आई विवाहित महिलाओं को शपथ-पत्र के आधार पर वोटर लिस्ट में नाम पंजीकृत किया है. एसएसआर कार्यक्रम से महिला मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और प्रारूप सूचियों के प्रकाशन के समय मतदाता लिंगानुपात 924 से बढ़कर अंतिम सूचियों के प्रकाशन के समय 932 पहुंच गया  जो अब तक का सर्वाधिक है.

राजस्थान में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश की कुल अनुमानित जनसंख्या के मुकाबले कुल मतदाताओं की संख्या के अनुपात में भी एसएसआर-2025 के दौरान रिकॉर्ड सुधार हुआ है. यह अनुपात अब प्रारूप सूचियों के प्रकाशन के समय 650 के मुकाबले अंतिम सूचियों के प्रकाशन के समय 663 हो गया है. महाजन के अनुसार, मतदाताओं की संख्या बढ़ने के क्रम में निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन किया है. अब प्रदेश में कुल मतदान केन्द्र 52,469 हो गए हैं. पिछले वर्ष एसएसआर-2024 के समय प्रदेश में 51,756 मतदान केन्द्र थे.  

ये भी पढ़ें-

'...मुझे इंसाफ दिलाइए', एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा से नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने रोते हुए कहा

 

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget